विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुंबई से जाते-जाते जस्टिन बीबर बने सलमान

By Rahul soniEdited By:
Updated: Thu, 11 May 2017 05:45 PM (IST)

जस्टिन मुंबई में सक्सेसफुल पर्पज कंसर्ट करने के बाद आज कलीना एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए।

मुंबई से जाते-जाते जस्टिन बीबर बने सलमान
मुंबई से जाते-जाते जस्टिन बीबर बने सलमान

मुंबई। जस्टिन बीबर का कंसर्ट सक्सेसफुल रहा। बुधवार की शाम मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में जो माहौल था वो देखने लायक था। नेता से लेकर अभिनेता और उनके हजारों फैंस कंसर्ट में पहुंचे। अब जस्टिन मुंबई से वापिस जा रहे हैं। लेकिन ये क्या जाते-जाते जस्टिन बीबर सलमान बन गए। आप खुद देख लीजिए।

इंटरनेशनल सिंगर और यंगस्टर्स के दिलों की धड़कन जस्टिन बीबर मुंबई में सक्सेसफुल कंसर्ट करने के बाद लौट रहे हैं। अभी-अभी जस्टिन को मुंबई के कलीना एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। आपको बता दें कि, मुंबई में इन दिनों काफी गर्मी पड़ रही है। इसका असर जस्टिन पर भी पड़ा। तभी तो जाते वक्त जस्टिन ने अपनी शर्ट ही उतार दी।

यह भी पढ़ें: Exclusive : माधुरी की माने तो एेसी एक्ट्रेस बन सकती हैं अगली माधुरी दीक्षित

जस्टिन कलीना एयरपोर्ट पर कुछ यूं दिखाई दिए। आप फोटो में देख सकते हैं कि, जस्टिन ने शर्ट नहीं पहनी है।

आपको बता दें कि, सलमान ख़ान तो इस कंसर्ट का हिस्सा नहीं बन पाए लेकिन उनके खास बॉडीगार्ड शेरा को जस्टिन की सिक्योरिटी का जिम्मा सौंपा गया था।