विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान ने लुलिया को छोड़कर किसके साथ मनाया वैलेंटाइंस डे!

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Mon, 16 Feb 2015 03:31 PM (IST)

सलमान खान बॉलीवुड के मोस्ट एलिजिबल बैचलर्स में से एक हैं और वो अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर हमेशा खबरों में बने रहते हैं। हमारे हाथ दो ऐसी तस्वीरें लगी हैं जिसमें सलमान किसी के साथ वैलेंटाइंस डे मनाते दिख रहे हैं। जी नहीं, ये उनकी रोमानियन गर्लफ्रेंड लुलिया वंतूर

News Article Hero Image

मुंबई। सलमान खान बॉलीवुड के मोस्ट एलिजिबल बैचलर्स में से एक हैं और वो अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर हमेशा खबरों में बने रहते हैं। हमारे हाथ दो ऐसी तस्वीरें लगी हैं जिसमें सलमान किसी के साथ वैलेंटाइंस डे मनाते दिख रहे हैं।

ये क्या! वैलेंटाइंस डे नहीं मनाते रणबीर कपूर

जी नहीं, ये उनकी रोमानियन गर्लफ्रेंड लुलिया वंतूर नहीं हैं। हम भी ये तस्वीरें देखकर हैरान रह गए थे। एक तस्वीर में सलमान इस खूबसूरत लड़की को लाल गुलाब देते दिख रहे हैं जबकि दूसरी तस्वीर में लड़की सलमान के गाल पर किस कर रही है। सलमान भी इन तस्वीरों में काफी खुश दिख रहे हैं।

अरविंद केजरीवाल से नाराज हैं हुमा कुरैशी

हैरानी की बात नहीं है। दरअसल इन तस्वीरों में सलमान अपनी एक फैन के साथ हैं। ये फैन हाल में सलमान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के सेट पर आई और खुशकिस्मती से उसे सलमान के साथ तस्वीरें खिंचवाने का मौका मिल गया।

खैर, हम तो ये सोच रहे हैं कि ये तस्वीरें देखकर लुलिया क्या महसूस करेंगी। अंदाजा लगा सकते हैं आप।

तस्वीरें: रणधीर कपूर की बर्थ डे पार्टी में कपूर परिवार