विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एजाज खान ने लगाया कॉमेडी नाइट्स विद कपिल पर गंभीर आरोप

By Edited By:
Published: Wed, 16 Jul 2014 02:19 PM (IST)Updated: Wed, 16 Jul 2014 02:38 PM (IST)

बिग बॉस सीजन सात के प्रतियोगी रहे एजाज खान कलर्स के फेमस शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल से नाराज हैं। एजाज की नाराजगी शो

News Article Hero Image

मुंबई। बिग बॉस सीजन सात के प्रतियोगी रहे एजाज खान कलर्स के फेमस शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल से नाराज हैं। एजाज की नाराजगी शो से ज्यादा चैनल से है जिन्होंने एजाज के साथ धोखा किया है।

एजाज का कहना है कि चैनल ने एजाज के साथ कॉमेडी नाइट्स में एक एपिसोड शूट किया, लेकिन उसे ऑन एयर नहीं किया। एजाज ने एक अंग्रेजी वेबसाइट को बताया, एक महीने पहले चैनल ने कपिल के शो कॉमेडी नाइट्स में स्पेशल गेस्ट के तौर पर मुझे बुलाया, लेकिन उस एपिसोड को अब तक टीवी पर प्रसारित नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि, उनके बाद हनी सिंह, सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसे स्टार्स के साथ शूट किए गए एपिसोड प्रसारित हो चुके हैं। एजाज ने गुस्से से कहा कि क्या वे किसी और सेलेब्रिटीज से कम हैं? या उनकी लोकप्रियता बाकी अभिनेताओं से कम है जो उनके साथ ऐसा किया गया।

साथ ही उन्होंने दावा किया कि, उनका एपिसोड सबसे ज्यादा रोमांचक और हंसने वाला है। दर्शक उसे जरूर पसंद करते। उन्होंने बताया कि, मैंने माजरा जानने के लिए चैनल को कई बार कॉल किया, लेकिन वे मेरे फोन का जवाब नहीं देते हैं।

पढ़ें - टीवी शो से जुड़ी खबरें

पढ़ें - इन्हें शो पर नहीं चाहते हैं कपिल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।