विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस लड़की ने दिखाई ऐसी हिम्मत कि अक्षय कुमार को हुआ गर्व

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Tue, 12 Apr 2016 06:23 PM (IST)

अभिनेता अक्षय कुमार को मुंबई की अंधेरी की रहने वाली 19 वर्षीय श्रेया पर गर्व है। आइए बताते हैं आखिर क्यों-

News Article Hero Image

मुंबई, मिड डे। 19 साल की श्रेया नायक मुंबई के अंधेरी में रहती है और उसने बहुत ही बहादुरी का परिचय देते हुए छेड़छाड़ करने वाले एक शख्स को गिरफ्तार कराया है। आइए बताते हैं कि खास तौर से अभिनेता अक्षय कुमार को इस लड़की पर क्यों गर्व हो रहा है।

ईशा गुप्ता ने क्यों उड़ाई खुद की ही सगाई की अफवाह, सामने आया सच

दरअसल, दिल्ली के निर्भया कांड के बाद अक्षय कुमार ने आदित्य ठाकरे के साथ मिलकर वुमंस सेल्फ डिफेंस सेंटर की स्थापना की थी, जिसका मकसद लड़कियों, महिलाओं को मुफ्त में मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग देना है ताकि वो खुद की रक्षा कर सकें। अब लगता है कि इस सराहनीय प्रयास का सकारात्मक नतीजा सामने आने लगा है। श्रेया भी वुमंस सेल्फ डिफेंस सेंटर की एक स्टूडेंट है, जिसने अकेले खुद के दम पर छेडछाड़ करने वाले शख्स को सबक सिखाया और उसे पुलिस के हाथों भी सौंप दिया। श्रेया अंधेरी के एक कॉलेज में बीएमएस की स्टूडेंट है और मां को पता चलने के बाद उसने अपनी बहन के साथ वुमंस सेल्फ डिफेंस सेंटर जाना शुरू किया था।

पिछले हफ्ते श्रेया शाम करीब साढ़े छह बजे अपने वर्क प्लेस से घर लौट रही थी, जहां वो अपने कॉलेज के एक प्रोजेक्ट के तहत इंटर्न के तौर पर काम करने जा रही थी। घर लौटते समय रास्ते में सुनसान जगह पर उसकी नजर वेटर की ड्रेस में एक शख्स पर पड़ी, जो उसे बुरी नजर देख रहा था। श्रेया की मुताबिक, अचानक से वो शख्स उसके काफी करीब आ गया और उस पर झपट पड़ा। इस पर श्रेया ने एक हाथ से उसे मारना शुरू किया और एक हाथ से अपनी मां को फोन करने की कोशिश करने लगी, क्योंकि श्रेया का घर पास में ही था। उस शख्स ने श्रेया का फोन भी छिनने की कोशिश की, ताकि वो किसी को बुला ना सके।

इस पर श्रेया ने उसका बाल पकड़ लिया और जोरदार मुक्का मारा जैसा कि उसे ट्रेनिंग में सिखाया गया था। इसके बाद वो शख्स छोड़ने के लिए विनती करने लगा और कहने लगा कि बस हाथ ही लगाया और क्या किया। श्रेया ने उसका कॉलर पकड़ लिया और मेन रोड की तरफ खिंचकर ले जाने लगी। बाद में कुछ लोग मदद को सामने आए और उनमें से एक ने पुलिस को फोन किया। इस पर पुलिस 15-20 मिनट में मौके पर पहुंच गई और उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया। एक पुलिस अधिकारी ने भी इस खबर की पुष्टि की है।

देखिए कैसे प्रीति जिंटा ने सुजैन खान समेत अपने दोस्तों को डराया!

वहीं अक्षय कुमार के एक करीबी सूत्र ने कहा कि वो वाकई में उस लड़की से काफी प्रभावित हैं और लंदन से लौटने के बाद उसे सम्मानित करने की भी योजना है। अक्षय कुमार इन दिनों 'रुस्तम' और 'हेरा फेरी 3' जैसी फिल्मों में व्यस्त हैं। वैसे श्रेया के हिम्मत की वाकई में दाद देनी होगी, मगर अक्षय कुमार के सराहनीय प्रयास को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।