विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

...और बर्फ का इंतजार करते रह गए अजय देवगन

By rohit guptaEdited By:
Updated: Thu, 29 Jan 2015 11:35 AM (IST)

अजय देवगन अपनी पहली निर्देशित फिल्म 'शिवाय' की शूटिंग के लिए कनाडा गए थे, लेकिन उन्हें बिना शूट किए ही मुंबई वापस लौटना पड़ गया। वहां उन्होंने एक भी सीन शूट नहीं किया।

News Article Hero Image

मुंबई। अजय देवगन अपनी पहली निर्देशित फिल्म 'शिवाय' की शूटिंग के लिए कनाडा गए थे, लेकिन उन्हें बिना शूट किए ही मुंबई वापस लौटना पड़ गया। वहां उन्होंने एक भी सीन शूट नहीं किया।

इन सितारों ने नशे में केप टाउन एयरपोर्ट पर किया हंगामा?

दरअसल फिल्म की स्क्रिप्ट के मुताबिक उन्हें भारी हिमपात के दौरान शूटिंग करनी थी। लेकिन वहां उम्मीद के मुताबिक काफी कम हिमपात हुआ और अजय को वो रास नहीं आया। काफी दिनों तक इंतजार करने के बावजूद जब भारी हिमपास नहीं हुआ तो फिल्म की यूनिट ने वापस लौटने का फैसला किया।

अरे! सबसे बेकार एक्टर के लिए सलमान का नॉमिनेशन

खैर, अगर अजय देवगन हमारी सलाह मानें तो शिमला या श्रीनगर में भी काफी हिमपात होता है। अगर वो वहां जाकर शूट करते तो न सिर्फ उन्हें मन मुताबिक हिमपात मिलता बल्कि बजट पर भी असर नहीं पड़ता।

मैं ओबामा से दो बार मिलने वाली इकलौती एक्टर हूं: मल्लिका शेरावत