विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आलिया, अर्जुन ने शबाना आजमी को दिया धोखा!

By Tilak RajEdited By:
Updated: Mon, 06 Apr 2015 11:29 AM (IST)

आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर ने एक्‍ट्रेस शबाना आजमी से एक वादा किया था, लेकिन उसे पूरा नहीं किया। इसकी वजह से शबाना आजमी को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। शबाना आजमी अब शायद ही किसी न्‍यूकमर एक्‍टर पर भरोसा कर पाएं।

News Article Hero Image

मुंबई। आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर ने एक्ट्रेस शबाना आजमी से एक वादा किया था, लेकिन उसे पूरा नहीं किया। इसकी वजह से शबाना आजमी को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। शबाना आजमी अब शायद ही किसी न्यूकमर एक्टर पर भरोसा कर पाएं।

दीपिका पादुकोण ने इस हीरो के साथ बिताई पूरी रात...!

दरअसल, एक्ट्रेस शबाना आजमी के वार्षिक चैरिटी फैशन शो में एक्ट्रेस आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर भी शामिल होने वाली थीं। 'मिजवान' पर केंद्रीत इस शो में आलिया को अपनी मां सोनी राजदान के साथ शामिल होना था। मगर पूरे शो के दौरान आलिया को कहीं भी नहीं देखा गया।

सूत्र ने बताया, 'इस साल कई बॉलीवुड सितारों ने इस बात के लिए हामी भरी थी कि वे अपने स्टार माता-पिता के साथ शो में पहुंचेंगे, लेकिन आलिया ऐसा नहीं कर सकीं। इसलिए आयोजकों को अंतिम पलों में उनकी एंट्री को हटाना पड़ा। कैटवॉक को फिर से कोरियोग्राफ किया गया। जबकि उनके कास्ट्यूम तक रेडी हो गए थे।'

मिजवान वेलफेयर सोसायटी के द्वारा ऑनलाइन पोस्ट किया गया था कि आलिया भट्ट भी अपनी मां सोनी राजदान के साथ इस फैशन शो का हिस्सा बनेंगी।

कपिल शर्मा की कमर की चोट अब हो रही है ठीक!
सूत्रों ने बताया कि अंतिम क्षणों में आलिया को शो में आने का प्रोग्राम कैंसल करना पड़ा। इसका कारण उनके वर्क कमिटमेंट्स थे।' आलिया ने हाल ही में पंजाब में फिल्म 'उड़ता पंजाब' का शेड्यूल पूरा किया था। वह इस इवेंट का हिस्सा बनना चाहती थीं, लेकिन इसके बाद एक और अतिमहत्वपूर्ण काम आ गया और उनको यह प्रोग्राम छोड़ना पड़ा। आलिया से इस विषय में बात नहीं हो सकी।

वहीं अर्जुन कपूर भी अपने पिता बोनी कपूर के साथ इस इवेंट में शामिल नहीं हो सके। हालांकि चर्चा थी कि ये भी शामिल होंगे।

'इमरान के साथ काम करने में हर एक्ट्रेस को लगता है डर'