विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रियंका की बर्थडे पार्टी में क्‍यों नहीं आईं दीपिका-सोनाक्षी?

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Mon, 20 Jul 2015 04:48 PM (IST)

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे पर एक पार्टी आयोजित की गई थी, मगर बुलाए जाने के बावजूद फिल्‍म इंडस्‍ट्री से उनकी कुछ साथी कलाकार इस पार्टी में नहीं आई थीं। इनमें दीपिका पादुकोण और सोनाक्षी सिन्‍हा भी शामिल हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे पर एक पार्टी आयोजित की गई थी, मगर बुलाए जाने के बावजूद फिल्म इंडस्ट्री से उनकी कुछ साथी कलाकार इस पार्टी में नहीं आई थीं। इनमें दीपिका पादुकोण और सोनाक्षी सिन्हा भी शामिल हैं।

फिल्म फेस्टिवल से चौतरफा फायदा - सौरभ शुक्ला

एक सूत्र का कहना है, प्रियंका के घर पर यह पार्टी आयोजित की गई थी और उनकी मां मधु ने फिल्म इंडस्ट्री से दीपिका पादुकोण और सोनाक्षी सिन्हा समेत उनके सभी दोस्तों को बुलाया था। हालांकि दोनों ही उनकी पार्टी में शामिल नहीं हुईं।

शिल्पा शेट्टी सिखाएंगी सेहत के सबक

दरअसल, दीपिका पादुकोण विदेश में छुट्टियां मना रही हैं और उनके 22 जुलाई को वापस आने की उम्मीद है। वहीं सोनाक्षी सिन्हा तो मुंबई में थीं, मगर दूसरे कमिटमेंट्स की वजह से वो नहीं आ सकीं। उन्होंने यहां तक कि प्रियंका से इसके लिए ट्विटर पर माफी भी मांगी।

किम कार्दशियां को प्रेग्नेंसी की झूठी खबरों से नहीं पड़ता फर्क

वैसे प्रियंका की इस पार्टी में फिल्म इंडस्ट्री से जिन लोगों ने शिरकत की, उनमें संजय लीला भंसाली, विकास बहल, अनुराग कश्यप, मधुर भंडारकर, रितेश और जेनेलिया देशमुख, गोल्डी बहल, परिणीति चोपड़ा, विशाल भारद्वाज, कंगना रनोट, नीता अंबानी और रणवीर सिंह शामिल हैं।