विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विवेक ओबेराय ने बॉलीवुड में आने से पहले बदला था अपना नाम

By Tilak RajEdited By:
Updated: Mon, 09 May 2016 09:38 AM (IST)

कई कलाकार हैं, जिन्‍होंने हिंदी फिल्‍म इंडस्‍ट्री में कदम रखने से पहले अपने नाम बदला। इनमें सबसे बड़ा उदाहरण दिलीप कुमार का है, जिनका असली नाम यूसुफ खान है।

News Article Hero Image

मुंबई। विवेक ओबेराय को फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखे काफी समय हो चुका है। वह कई बेहतरीन फिल्मों में काम कर चुके हैं। लेकिन क्या आप उनका पूरा नाम जानते हैं? दरअसल, विवेक ओबेराय उनका पूरा नाम नहीं है। उनका पूरा नाम है विवेक आनंद ओबेराय। लेकिन बॉलीवुड में कदम रखने से पहले उन्होंने अपने नाम से आनंद हटा दिया था।

कई कलाकार हैं, जिन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले अपने नाम बदला। इनमें सबसे बड़ा उदाहरण दिलीप कुमार का है, जिनका असली नाम यूसुफ खान है। हाल ही में विवेक ओबेराय ने बताया कि उन्होंने भी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले अपना नाम बदला था।

विवेक ओबेराय ने बताया, 'असल में मेरा पूरा नाम विवेक आनंद ओबेराया है। मेरा यह नाम इसलिए रखा गया, क्योंकि मेरे दादाजी और पापा स्वामी विवेकानंद को बहुत मानते हैं। विवेकानंद के विचारों से वे बहुत प्रभावित थे। इसलिए मेरा नाम विवेक आनंद ओबेराय रख दिया गया था।'

विवेक ओबेराय ने कल स्वच्छ भारत अभियान से जुड़े एक कार्यक्रम के दौरान कहा, 'जब मैंने साल 2012 में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा, तो मुझे विवेक आनंद नाम से कु झिझक महसूस हुई। मैंने सोचा कि क्या विवेक आनंद नाम से हीरोइनों के साथ रोमांस कररूंगा, उनके साथ डांस करूंगा। इसलिए मैंने स्वामी विवेकानंद को आदर देने के लिए अपने नाम के बीच से आनंद हटा दिया।'

बता दें कि विवेक ओबेराय ने अपने नाम के साथ फिर से आनंद लगाना शुरू कर दिया है। उन्होंने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर भी अपने नाम के साथ आनंद जोड़ लिया है।