विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हॉफ गर्लफ्रेंड पढ़कर चेतन भगत पर बरस पड़ी ये अभिनेत्री

By SumanEdited By:
Updated: Thu, 30 Oct 2014 12:29 PM (IST)

नीतू चंद्रा चेतन भगत की हालिया रिलीज नॉवेल 'हाफ गर्लफ्रेंड' को पढ़ने के बाद काफी नाराज लग रही हैं। बिहार से ताल्लुक रखने वाली अभिनेत्री

News Article Hero Image

मुंबई। नीतू चंद्रा चेतन भगत की हालिया रिलीज नॉवेल 'हाफ गर्लफ्रेंड' को पढ़ने के बाद काफी नाराज लग रही हैं। बिहार से ताल्लुक रखने वाली अभिनेत्री ने फेसबुक पर अपनी नाराजगी जाहिर की है।

नीतू ने लिखा, 'उन्होंने अपने बिहारी हीरो को अंग्रेजी में खराब दिखाया है, जो डुमरांव से आता है। लेकिन मैं आपको बताना चाहती हूं कि इस देश में पहली अंग्रेजी नॉवेल 1793 में बिहार में भोजपुर के रहने वाले दीन मोहम्मद ने लिखा था। आप असफल रहे चेतन।

बिहारियों की अंग्रेजी आपकी कल्पना से कहीं ज्यादा बेहतर है। भगत भाई, बिहार की आंख से देखा जा के, खाली कान से मत सुना।'

अब ये देखना वाकई दिलचस्प होगा कि इसपर चेतन भगत की क्या प्रतिक्रिया आती है।

पढ़ेंः किसे मिलेगी 'हाफ गर्लफ्रेंड', रणबीर या रणवीर?

पढ़ेंः इंटेलिजेंस + टैलेंट + लक = सक्सेस