विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रियंका चोपड़ा को क्यों है दो अभिनेत्रियों की तलाश

By Rahul soniEdited By:
Published: Wed, 09 Aug 2017 05:19 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 10 Aug 2017 12:21 PM (GMT+05:30)

खबर यह भी है कि प्रियंका के पास सिंगल मॉम पर आधारित एक बेहतरीन कहानी आयी है।

प्रियंका चोपड़ा को क्यों है दो अभिनेत्रियों की तलाश
प्रियंका चोपड़ा को क्यों है दो अभिनेत्रियों की तलाश

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। अब आप भी सोच रहे होंगे कि प्रियंका तो खुद इतनी लोकप्रिय अभिनेत्री हैं, फिर उन्हें दो अभिनेत्रियों की तलाश क्यों है।

तो हम आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा एक नयी फिल्म की तैयारी में जुटी हैं, जो दो हीरो की कहानी है। लेकिन उनके सामने समस्या यह है कि उन्हें इन दो हीरो के लिए दो हीरोइन मिल ही नहीं रही हैं और यह कहानी बिना दो अभिनेत्रियों के पूरी ही नहीं हो सकती है। इसलिए प्रियंका इस बात को लेकर परेशान हैं। साथ ही ख़बर  यह भी है कि प्रियंका के पास सिंगल मॉम पर एक बेहतरीन कहानी भी आयी है। लेकिन सिंगल मॉम का भी किरदार निभाने के लिए कोई फिलहाल तैयार नहीं है।ख़बर  है कि अगर इस किरदार के लिए भी कोई अभिनेत्री तैयार नहीं होती है तो मुमकिन है कि खुद प्रियंका ही यह किरदार भी निभायें। चूंकि उन्हें कहानी बहुत पसंद आयी है और वह चाहती हैं कि यह कहानी दर्शकों तक जरूर पहुंचायी जाये। 

यह भी पढ़ें: एक व्यथा की कथा:अक्षय कुमार की अगली फिल्म से कितनी हैं उम्मीदें, पढ़िये

बहरहाल, जब तक प्रियंका खुद कोई आधिकारिक घोषणा नहीं करती हैं, कुछ कह पाना मुश्किल है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।