विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सिद्धांत कपूर क्यों बने डिलिवरी बॉय?

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Sat, 01 Nov 2014 10:10 AM (IST)

श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर फिल्म 'शूटआउट एक वडाला' में गैंगस्टर की भूमिका निभाने के बाद बड़े पर्दे पर नज़र नहीं आए। सिद्धांत जल्द ही फिल्म 'बॉम ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर फिल्म 'शूटआउट एक वडाला' में गैंगस्टर की भूमिका निभाने के बाद बड़े पर्दे पर नज़र नहीं आए। सिद्धांत जल्द ही फिल्म 'बॉम्बारियां' में नज़र आएंगे, जिसमें रिचा चड्ढा और अक्षय ओबरॉय भी होंगे।

फिल्म में सिद्धांत एक डिलिवरी बॉय का किरदार निभाएंगे जो एक साजिश में फंस जाता है। इस फिल्म का निर्देशन पिया सुकन्या करेंगी।

एक अंग्रेजी अखबार को मिली जानकारी के मुताबिक, 'सिद्धांत के किरदार का कोई नाम नहीं है। उसे 'द बाइकर' बुलाया जाता है और वो एक रहस्यमय किरदार है। उसे सुबह होने से पहले अपने लक्ष्य को हासिल करना है और फिल्म की कहानी मुख्य रूप से यही है। '

खबर की पुष्टि करते हुए सिद्धांत ने अंग्रेजी अखबार से कहा, 'रिचा बॉलीवुड की एक पब्लिक रिलेशन एक्जिक्यूटिव का किरदार निभा रही हैं, जबकि मैं एक डिलिवरी बॉय हूं, जो एक छोटे शहर से है और सीख रहा है कि इंडस्ट्री में कैसे काम होता है।'

अभिनेता ने माना कि उन्हें इस किरदार के लिए ऑडिशन के कई राउंड्स से गुजरना पड़ा। 'बॉम्बारियां' को मुंबई में शूट किया जाएगा और इसकी शूटिंग दिसंबर के पहले हफ्ते में शुरू हो सकती है।

पढ़ेंः विदेशी फिल्म 'बॉम्बारियां' में रिचा चड्ढा

पढ़ेंः आइटम गर्ल बनीं श्रद्धा कपूर!