विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्या विपुल शाह की फिल्म में नज़र आएंगी ये अभिनेत्री?

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Tue, 04 Nov 2014 12:28 PM (IST)

ऐश्वर्या राय बच्चन हाल ही में अपनी सास जया बच्चन के साथ फिल्म निर्देशक विपुल शाह के अंधेरी स्थित घर पहुंची। दोनों शाह के घर करीब दो घंटे तक रहीं। इसके बाद से अटकलें लगाई जा रही हैं कि ऐश्वर्या विपुल शाह की अगली फिल्म के बारे में विचार कर

News Article Hero Image

मुंबई। ऐश्वर्या राय बच्चन हाल ही में अपनी सास जया बच्चन के साथ फिल्म निर्देशक विपुल शाह के अंधेरी स्थित घर पहुंची। दोनों शाह के घर करीब दो घंटे तक रहीं। इसके बाद से अटकलें लगाई जा रही हैं कि ऐश्वर्या विपुल शाह की अगली फिल्म के बारे में विचार कर रही हैं।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, 'उनकी मौजूदगी से अटकलें शुरू हो गई हैं। हर कोई सोच रहा था कि वो किससे मिलने आई हैं क्योंकि आसपास कई बॉलीवुड हस्तियां रहती हैं। फिर हमने देखा कि वो कहां जा रही हैं।'

सूत्रों का कहना है कि बिल्डिंग के गार्ड को कहा गया कि लिफ्ट को रोक दिया जाए ताकि कोई अंदर न आ सके।

हाल ही में अपने 41वें जन्मदिन पर ऐश्वर्या ने बताया था कि उन्होंने संजय गुुप्ता की 'जज्बा' के अलावा कई और फिल्में साइन की हैं लेकिन उनकी घोषणा खुद फिल्म निर्माता करेंगे।

ऐश्वर्या इससे परले विपुल शाह की फिल्म 'ऐक्शन रीप्ले' में काम कर चुकी हैं। अमिताभ भी विपुल के साथ 'आंखें' और 'वक्तः द रेस अगेंस्ट टाइम' जैसी फिल्में कर चुके हैं। ऐश्वर्या के उनके घर आने के बारे में पूछे जाने पर विपुल शाह ने कहा, 'हालांकि वो निजी कारणों से आई थी लेकिन ऐश्वर्या के साथ काम करके हमेशा अच्छा लगा और बहुत अच्छा होगा अगर मुझे जया जी के साथ काम करने का भी मौका मिले।'

उनके इस बयान से तो ये भी लगता है कि वो जया के साथ काम करने के लिए भी उत्सुक हैं।

पढ़ेंः ऐश्वर्या राय का ऐलान, कई और फिल्मों में जल्द आएंगी नज़र

पढ़ेंः सलमान-ऐश्वर्या की पुरानी यादें ताजा करेंगी सनी लियोन!