यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कपूर खानदार एक साथ मनाएगा क्रिसमस, कट्रीना भी आएंगी?
भले ही करीना कपूर की शादी हो गई है, लेकिन अपने परिवार से उनका लगाव कम नहीं हुआ है। हाल ही में बेबो अपने चचेरे भाई रणबीर कपूर के साथ करण के टॉक शो में ...और पढ़ें

मुंबई। भले ही करीना कपूर की शादी हो गई है, लेकिन अपने परिवार से उनका लगाव कम नहीं हुआ है। हाल ही में बेबो अपने चचेरे भाई रणबीर कपूर के साथ करण के टॉक शो में नजर आईं और अब वे इस साल का क्रिसमस भी अपने भाई के साथ मनाने वाली हैं। जी हां खबर है कि हर साल की तरह इस साल भी कपूर खानदान अभिनेता शशि कपूर के घर पर क्रिसमस पार्टी करेंगे। हालांकि अभी ये कहना मुश्किल है कि कट्रीना को इस पार्टी का न्यौता मिला है या नहीं।
पढ़ें : कट्रीना-रणबीर की शादी के लिए ये हैं करीना के खास प्लान
सूत्रों ने बताया कि इस दिन पूरा कपूर खानदान साथ होगा। ऋषि कपूर, रणधीर कपूर और राजीव कपूर अपनी पत्नियों के साथ क्रिसमस लंच में शरीक होंगे। हर साल शशि कपूर अपनी पत्नी जेनिफर के साथ घर पर क्रिसमस पार्टी का आयोजन करते थे, लेकिन कुछ सालों से उनकी तबीयत बिगड़ने की वजह ऐसा हो नहीं पा रहा है। इसलिए इस बार वे अपनी पत्नी की गैर मौजूदगी में भी ये पार्टी करना चाहते हैं। पार्टी जुहू स्थित पृथ्वी अपार्टमेंट में होगी। इसमें कपूर परिवार की नई पीढ़ी के साथ पुरानी पीढ़ी भी शामिल रहेगी। रणबीर और करीना कपूर खान भी अपने दोस्तों के साथ इस पार्टी में शामिल रहेंगे।
गौरतलब है कि हाल ही में रणबीर और बेबो करण के टॉक शो कॉफी विद करण में मिले थे। करीना ने रणबीर को कट्रीना के बहाने खूब चिढ़ाया।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

