विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संजय लीला भंसाली के लिए 'पद्मावती' बनी 'पनौती', को-प्रोड्यूसर ने छोड़ा साथ!

By Tilak RajEdited By:
Updated: Sat, 08 Oct 2016 09:17 AM (IST)

मुंबई के बांद्रा स्थित महबूत स्‍टूडियो में 'पद्मावती' का एक शानदार सेट लगाया जा रहा है। भंसाली ने अगस्‍त महीने में ही स्‍टूडियो किराए पर ले लिया था। लगभग 20 लोगों को भी रख लिया गया है। लेकिन अभी तक फिल्‍म की शूटिंग शुरू होने का कोई ठिकाना नहीं है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली के लिए 'पद्मावती' किसी पनौती से कम साबित नहीं हो रही है। फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले ही स्टार कास्ट को लेकर उनके सामने ढेरों मुश्किलों आईं। अब सुनने में आ रहा है कि फिल्म के को-प्रोड्यूसर इरोज इंटरनेशनल ने 'पद्मावती' से अपने हाथ खींच लिए हैं। भंसाली इन दिनों नए को-प्रोड्यूसर की तलाश कर रहे हैं। फिल्म का बजट लगभग 180 करोड़ रुपये हैं।

मुंबई के बांद्रा स्थित महबूत स्टूडियो में 'पद्मावती' का एक शानदार सेट लगाया जा रहा है। भंसाली ने अगस्त महीने में ही स्टूडियो किराए पर ले लिया था। लगभग 20 लोगों को भी रख लिया गया है। लेकिन अभी तक फिल्म की शूटिंग शुरू होने का कोई ठिकाना नहीं है। अभी तक लाखों रुपये भंसाली खर्च कर चुके हैं। इस बीच सुनने को मिल रहा है कि इरोज इंटरनेशनल ने 'पद्मावती' से नाता तोड़ लिया है। ऐसे में भंसाली के लिए यह प्रोजेक्ट किसी पनौती से कम साबित नहीं हो रहा है।

'पद्मावती' का सेट जहां लगाया जा रहा है, वहां एक दिन का किराया लगभग 1 लाख रुपये हैं। वहीं जो 20 लोगों को रखा गया है, उन्हें एक हजार रुपये प्रतिदिन दिए जा रहे हैं। पिछले लगभग 55 दिनों से स्टूडियो किराये पर भंसाली ने ले रखा है। इस तरह देखें तो भंसाली अभी तक इस फिल्म में 66 लाख रुपये खर्च कर चुके हैं। लेकिन शूटिंग एक दिन की भी नहीं हुई है। हालांकि अभी तक सेट ही बनकर तैयार नहीं हुआ है। सेट पर भंसाली एक शीश महल बनवा रहे हैं। इसमें अभी लाइट भी नहीं लगी है। वैसे इसे पूरा करने का काम बड़ी तेजी से हो रहा है।

लेकिन सेट तैयार हो भी जाता है, तो भंसाली को कोई फायदा होता नजर नहीं आता। दरअसल, फिल्म में रणवीर सिंह, शाहिद कपूर और दीपिका पादुकोण लीड रोल्स में हैं। लेकिन इनकी डेट अभी 'पद्मावती' के लिए फ्री नहीं हैं। रणवीर जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म 'बेफिक्रे' की प्रमोशन शुरू करने जा रहे हैं। उधर शाहिद अभी अपनी पत्नी और न्यू बॉर्न बेबी के साथ समय बिता रहे हैं। वहीं दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म 'ट्रिपल एक्स: द लीजेंड ऑफ जैंडर केज' में व्यस्त हैं।

वैसे 'पद्मावती' की यूनिट से जुड़े सूत्र की मानें तो फिल्म की शूटिंग 21 अक्टूबर से शुरू हो सकती है। दीपिका इसमें पद्मावती का लीड रोल निभा रही हैं। शाहिद उनके पति चित्तौड़ के राजा रावल रतन सिंह और रणवीर अलाउद्दीन खिलजी के किरदार में नजर आएंगे।