विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कुणाल कोहली पर लगा स्क्रिप्ट चुराने का आरोप

By Monika SharmaEdited By:
Published: Sat, 21 Mar 2015 08:05 AM (IST)Updated: Sat, 21 Mar 2015 08:35 AM (IST)

राइटर ज्योति कपूर ने हाईकोर्ट से मांग की है कि फिल्म निर्देशक कुणाल कपूर की फिल्म 'फिर से' की रिलीज ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। राइटर ज्योति कपूर ने हाईकोर्ट से मांग की है कि फिल्म निर्देशक कुणाल कपूर की फिल्म 'फिर से' की रिलीज पर रोक लगा दी जाए। फिल्म के इस साल मई में रिलीज होने की संभावना है। ज्योति का कहना है कि फिल्म उस आइडिया से प्रेरित है जो उन्होंने कुणाल कोहली के साथ साझा किया था। केस की सुनवाई 25 मार्च को हो सकती है।

राजेश खन्ना की बेटी रिंकी पर नहीं चलेगा घरेलू हिंसा का केस

वकील राहुल अजातशत्रु ने कहा, 'हां, ज्योति कपूर ने कुणाल कोहली के खिलाफ केस दर्ज कराया है और रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है।' पिछले साल नवंबर में ज्योति कपूर ने कोहली पर साहित्यिक चोरी का आरोप लगाया था और इन आरोपों का फिल्म राइटर्स एसोसिएशन की ओर से समर्थन भी किया गया था।

मीडिया में आई रिपोर्ट के आधार पर ज्योति को फिल्म की लाइन के बारे में पता लगा, कि यह बिलकुल वैसी ही है जैसी उन्होंने कोहली को जनवरी 2013 में बताई थी। कोहली ने इन आरोपों को खारिज किया है। मगर उनसे कहा गया है कि जब तक केस सुलझ न जाए तब तक शूट को रोक दें।

जानिए, चार्टबस्टर पर टॉप 10 गाने

एफडब्ल्यूए ने दोनों ही स्क्रिप्ट को विशेषज्ञों के पास भेजा है ताकि दोनों की तुलनी की जा सके। प्रोड्यूसर त्रिलोक मल्होत्रा जो कि ज्योति की स्क्रिप्ट पर एक फिल्म बना रहे हैं उन्होंने भी इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर एसोसिएशन में शिकायत की है। इस विवाद को सुलझाने के लिए फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडियन सिनेमा एम्पलॉई की ओर से मल्होत्रा और कोहली को बुलवाया गया है ताकि विवाद खत्म किया जा सके।

सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष पद से पहलाज निहलानी की हो सकती है छुट्टी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।