विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अपनी ही फिल्मों के प्रमोशन में नहीं जा रही यामी गौतम!

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Sat, 29 Nov 2014 11:38 AM (IST)

यामी गौतम को इन दिनों अपनी दो फिल्‍मों 'एक्‍शन जैक्‍सन' और 'बदलापुर' के प्रमोशन में जुटना है।

News Article Hero Image

मुंबई। एक्ट्रेस यामी गौतम को अपनी आने वाली फिल्म 'एक्शन जैक्सन' के प्रमोशन के लिए मेहबूब स्टूडियोज पहुंचना था। वो उसी स्टूडियो में शेड्यूल के मुताबिक पहुंचीं लेकिन दूसरे प्रोजेक्ट 'बदलापूर' के प्रमोशन में।

इतना ही नहीं यामी 'बदलापुर' के इवेंट के बीच में ही गायब हो गई।

सूत्र ने बताया, 'यामी 'एक्शन जैक्सन' इवेंट से गायब रही लेकिन उनके अन्य को-स्टार्स मौजूद थे। फिल्म अगले सप्ताह रिलीज होने वाली है लेकिन उन्होंने बदलापुर के प्रमोशन का हिस्सा बनने का फैसला किया जो कि फरवरी में रिलीज होगी। वैसे 'बदलापुर' के प्रमोशन में उनका आना किसी काम का नहीं रहा।'

एक्ट्रेस के करीबी सूत्र ने बताया, 'यामी ने जो भी किया अपने निर्माताओं की सहमति से किया। उनका पैक्ड शेड्यूल है। वह दो फिल्मों के प्रमोशन में बिजी हैं। एक ही समय पर वह अन्य दो फिल्मों 'जुनूनियत' और दिव्या खोसला कुमार की अगली फिल्म की तैयारी में व्यस्त है। 'जुनूनियत' की शूटिंग कश्मीर में इसी सप्ताह शुरू हुई इसलिए उन्हें लुक टेस्ट के लिए जाना पड़ा।'

पढ़ेंः गजब! यामी गौतम ने माइनस 10 डिग्री की ठंड में शूट किया गाना

पढ़ेंः 'बदलापुर' में वरुण धवन का डेडली लुक!