विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब एक्टिंग में भी जलवा दिखाएंगे यो यो हनी सिंह

By Edited By:
Updated: Tue, 18 Mar 2014 12:20 PM (IST)

पंजाबी फिल्म में काम कर चुके सिंगर हनी सिंह अब हिंदी सिनेमा में अपनी किस्मत आजमाने जा रहे हैं। हनी सिंह अपनी पहली हिंदी फिल्म में नेगेटिव रोल में नजर आएंगे।

News Article Hero Image

मुंबई (असिरा तरन्नुम)। पंजाबी फिल्म में काम कर चुके सिंगर हनी सिंह अब हिंदी सिनेमा में अपनी किस्मत आजमाने जा रहे हैं। हनी सिंह अपनी पहली हिंदी फिल्म में नेगेटिव रोल में नजर आएंगे।

पढ़ें : सनी लियोन को नचाएंगे हनी सिंह

सूत्रों ने बताया कि अनंत महादेवन की थ्रिलर फिल्म 'एक्सपोज' में हनी नेगेटिव रोल निभाने जा रहे हैं। म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर हिमेश रेशमिया इस फिल्म के निर्माता हैं। हनी ने एक साल पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें म्यूजिक से एक्टिंग में आने में वक्त लगेगा। लगता है वो वक्त आ गया है और वे जल्द ही अपनी फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे।

पढ़ें : बिग बी को आवाज देंगे हनी

आपको बता दें कि हनी सिंह गानों में बोल्ड बोल के लिए विवादों में रहे हैं। हनी सिंह पंजाबी फिल्म 'मैं तेरा बाई में काम कर चुके हैं।