विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सिद्धार्थ को लेकर आमने-सामने आईं आलिया और श्रद्धा, बातचीत है बंद!

By Tilak RajEdited By:
Published: Tue, 10 May 2016 10:29 AM (GMT+05:30)Updated: Tue, 10 May 2016 11:29 AM (GMT+05:30)

आलिया भट्ट और श्रद्धा कपूर बहुत अच्‍छी दोस्‍त हुआ करती थीं, लेकिन इन दिनों इनके बीच बातचीत तक बंद है। इसकी वजह सिद्धार्थ मल्‍होत्रा बताए जा रहे हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड में इन दिनों आलिया भट्ट और श्रद्धा कपूर एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रही हैं। श्रद्धा कपूर ने हाल ही में फिल्म 'बागी' दी है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया। वहीं आलिया 'उड़ता पंजाब' से धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। इस बीच ये भी सुनने को मिल रहा है कि आलिया और श्रद्धा इन दिनों सिद्धार्थ मल्होत्रा को लेकर आमने-सामने आ गई हैं। दोनों के बीच इन दिनों बातचीत भी बंद है।

देखिए, 'मदारी' के फर्स्ट लुक में क्या खेल दिखाने जा रहे इरफान

बॉलीवुडलाइफ.कॉम की खबर के मुताबिक, 'एक फिल्ममेकर श्रद्धा और सिद्धार्थ को अपनी फिल्म के लिए कास्ट करना चाह रहा था। लेकिन आलिया को ये मंजूर नहीं था कि श्रद्धा को फिर से सिद्धार्थ के अपोजिट कास्ट किया जाए। बताया जाता है कि 'एक विलेन' के दौरान श्रद्धा, सिद्धार्थ से कुछ ज्यादा ही फ्रेंडली हो गई थीं, जो आलिया को बिल्कुल पसंद नहीं आया। तभी से ये बीच प्रोफेशन के साथ-साथ पर्सनल लाइफ में भी 'प्रतिद्वंद्वी' बन गए।'

श्रद्धा ने पिछले साल दिए अपने एक इंटरव्यू में कहा था, 'मैं आलिया के काफी करीब हूं। हम एक-दूसरे का साथ काफी एंज्वॉय करते हैं। अगर मुझे कभी शॉपिंग पर जाना होता है, तो आलिया से पूछ लेती हूं कि क्या उसे भी चलना है। वहीं जब आलिया कहीं, जाती है तो मुझसे पूछ लेती हैं। हम फिल्में देखने भी साथ-साथ ही जाते हैं।'

'बेफिक्रे' का पोस्टर रिलीज, रणबीर-वाणी लिप-लॉक करते आए नजर

सूत्रों की मानें तो अब आलिया और श्रद्धा में ऐसा कुछ नहीं है। ये लोग साथ में घूमने जाना तो दूर इन दिनों एक-दूसरे से बात तक नहीं करते हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।