विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

..तो इस बार कॉमेडी नाइट्स में होगा कुछ अलग

By Edited By:
Updated: Tue, 05 Aug 2014 08:47 AM (IST)

कॉमेडी नाइट्स विद कपिल के हर एपिसोड में कुछ न कुछ नया देखने को मिलता है। एक बार फिर शो की क्रिएटिव हेड प्रीति सिमोज शो में कुछ अलग करना चाहती हैं। इसल ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। कॉमेडी नाइट्स विद कपिल के हर एपिसोड में कुछ न कुछ नया देखने को मिलता है। एक बार फिर शो की क्रिएटिव हेड प्रीति सिमोज शो में कुछ अलग करना चाहती हैं। इसलिए उन्होंने इस बारे में दर्शकों से राय मांगी है और उनसे अपने सवाल भेजने की गुजारिश की है।

खबर है कि अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा शो की अगली मेहमान बन सकती हैं और प्रीति चाहती हैं कि इस बार शो थोड़ा सा अलग हो। इसलिए उन्होंने सोशल नेटवर्किग साइट ट्विटर पर कमेंट करके लोगों से उनके सवाल भेजने को कहा है। उन्होंने लिखा है कि प्रियंका चोपड़ा और संजय लीला भंसाली शो में आने जा रहे हैं। आपके कोई सवाल हों तो भेज दें। अगर आप उनसे कुछ पूछना चाहते हैं तो लिखकर भेजें।

सूत्रों ने बताया कि प्रियंका चोपड़ा सितंबर में रिलीज होने वाली फिल्म मेरी कॉम के प्रचार के लिए शो में आ रही हैं। उनके साथ फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली भी होंगे।

पढ़ें : ये नहीं बनें कॉमेडी नाइट्स के मेहमान

पढ़ें : वेलकम बैक गुत्थी