विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक्टिंग कमाल और डांस बेमिसाल, आपको यकीन नहीं होगा कि ये 10 बॉलीवुड Actresses हैं 'ट्रेन्ड डांसर्स'

By Shikha SharmaEdited By:
Published: Mon, 03 Jul 2017 05:25 PM (IST)Updated: Tue, 04 Jul 2017 07:31 AM (IST)

सिर्फ़ एक्टिंग ही नहीं ये बॉलीवुड अभिनेत्रियां 'डांसर' भी है!

एक्टिंग कमाल और डांस बेमिसाल, आपको यकीन नहीं होगा कि ये 10 बॉलीवुड Actresses हैं 'ट्रेन्ड डांसर्स'
एक्टिंग कमाल और डांस बेमिसाल, आपको यकीन नहीं होगा कि ये 10 बॉलीवुड Actresses हैं 'ट्रेन्ड डांसर्स'

मुंबई। कहतें हैं बॉलीवुड कलाकार मल्टी टैलेंटेड होतें हैं और इसका सबूत वो आए दिन अपनी कलाकारी से देते रहते हैं मगर, कुछ टैलेंट ऐसे भी होते हैं जो सबके सामने नहीं आ पाते या ऐसा कहें कि बहुत कम लोग इसके बारे में जान पाते हैं। ऐसा ही एक टैलेंट हैं डांस। हम हर फ़िल्म में ख़ूबसूरत हिरोइन्स को डांस करते देखतें हैं मगर, क्या आप जानते हैं कि इनका डांस आपको यूं ही इम्प्रेस नहीं करता... इसके पीछे इनकी कड़ी मेहनत जुड़ी होती है। आइये आपको मिलाते हैं बॉलीवुड की 'ट्रेन्ड डांसर्स' से।

जब भी बात आती है डांसिंग दिवा की तो हम याद करते हैं हेलन जी और माधुरी को। लेकिन आपको बता दें कि इन्ही की तरह बॉलीवुड में और भी कई अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने डांस में बाकायदा ट्रेनिंग ली है।

यह भी पढ़ें: वेकेशन हो तो शिल्पा शेट्टी स्टाइल, Yummy फ़ूड, योगा और स्पोर्ट्स से भरी शिल्पा की ट्रेवल डायरी

ऐश्वर्या राय बच्चन

ख़ूबसूरत ऐश्वर्या ने अपनी ख़ूबसूरती और एक्टिंग से तो सबका दिल जीता ही है और जब ऑनस्क्रीन लोग इन्हें डांस करते देखते हैं तो सबका दिल 'डोल' ही जाता है। आपको बता दें कि ऐश्वर्या 14 साल की थीं जब उन्होंने क्लासिकल डांस की ट्रेनिंग लेनी शुरू की थी।

रानी मुख़र्जी 

बहुत कम लोग जानते हैं कि रानी भी एक ट्रेन्ड डांसर हैं। रानी ओड़िसी डांस में ट्रेन्ड हैं और जब वो 10वीं कक्षा में थी तब से वो इस डांस फॉर्म को सीख रहीं थी।

प्रियंका चोपड़ा 

हमारी देसी गर्ल प्रियंका भी किसी से कम नहीं है। इनकी फ़िल्म का कोई भी गाना उठा कर देख लीजिये आपको पता चल जाएगा कि मैडम 'बेवाच' के पैर काफ़ी मंझे हुए हैं। इन्होने वेस्टर्न क्लासिकल और कत्थक दोनों सीखा हुआ है।

ऋचा चड्ढा 

ऋचा की एक्टिंग कैसी है यह तो कोई कहने की बात नहीं मगर, इनका डांसिंग टैलेंट ज़रूर बताने वाली बात है। आप जानकार चौंक जाएंगे कि ऋचा ने कत्थक सीखा है और एश्ली लोबो'ज़ डांसवोर्क्स में इन्होने स्ट्रीट जैज़ डांस फॉर्म की ट्रेनिंग भी ली है। 

डेज़ी शाह 

सलमान ख़ान के साथ फ़िल्म 'जय हो' से डेब्यू करने वाली डेज़ी भी एक डांसर हैं जो फ़िल्मों में आने से पहले मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य की अस्सिस्टेंट थीं।

यह भी पढ़ें: Tubelight फ़्यूज़ हुई तो क्या 'टाइगर ज़िंदा है', दूसरे हाफ़ की 10 Most Anticipated Films

श्वेता त्रिपाठी 

फ़िल्म 'मसान' में इनोसेंट सी दिखाई देने वाली श्वेता ने कत्थक और भरतनाट्यम में ट्रेनिंग ली है और इसके अलावा वो शामक दावर के डांस इंस्टिट्यूट का भी हिस्सा रहीं हैं।

राधिका आपटे 

एक बेहतरीन एक्ट्रेस और एक ट्रेन्ड डांसर का कॉम्बिनेशन हैं राधिका! इन्होने कत्थक तो सीखा ही है और साथ में लंदन से कंटेम्पररी डांस फॉर्म की ट्रेनिंग भी ली है।

लीज़ा हेडन

हाल ही में मां बनीं लीज़ा को आपने फ़िल्म 'शौक़ीन्स' के गाने 'मनाली' में गज़ब के डांस मुव्ज़ करते देखा होगा मगर, बहुत कम लोग यह जानते हैं कि मैडम भरतनाट्यम सीख चुकीं हैं और इसके अलावा यें भी शामक दावर के इंस्टिट्यूट का हिस्सा थी और वो भी पूरे 5 साल तक।

पत्रलेखा

फ़िल्म 'सिटीलाइट्स' से इन्होने अपनी एक्टिंग की कई तारीफ़ें बटोरीं मगर, इनका डांसिंग स्किल अब तक लोगों के सामने नहीं आया है। आपको बता दें कि पत्रलेखा भी भरतनाट्यम डांसर हैं।

शायनी गुप्ता 

जल्द रणबीर कपूर और कटरीना कैफ़ स्टारर फ़िल्म 'जग्गा जासूस' में दिखाई देने वाली शायनी गुप्ता को भी अंडरएस्टीमेट न करें, कत्थक में इनकी पकड़ पिछले 14 सालों से हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।