विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शाह रूख़ को याद आई बर्लिन की मुलाक़ात, तो प्रियंका ने कहा- युग का अंत!

By मनोज वशिष्ठEdited By:
Published: Fri, 06 Jan 2017 06:03 PM (IST)Updated: Fri, 06 Jan 2017 06:32 PM (IST)

वरुण धवन ने ट्विटर पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा है कि कुछ महीनों पहले ही वो ओम पुरी से ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। ओम पुरी ने अपने करियर में ज़्यादातर चरित्र भूमिकाएं ही निभाई हैं। हीरो जैसे वो नहीं थे, और वैसा दिखने की कभी कोशिश भी नहीं की। अपनी सादा मगर बेमिसाल अदाकारी से ओम ने कई सितारों की चकाचौंध को टक्कर दी थी। यही वजह है कि बॉलीवुड यंग जनरेशन भी ओम के जाने पर शोक मना रही है, उन्हें भाव-भीनी श्रद्धांजलि दे रही है। इनमें कुछ ऐसे कलाकार भी हैं, जिन्होंने उनके साथ काम नहीं किया, लेकिन कमी शिद्दत से महसूस कर रहे हैं।

शाह रुख़ ने ट्विटर के माध्यम से ओम पुरी को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा है कि वह उनले साथ बर्लिन में बिताये पलों को जरूर याद करेंगे। बता दें कि शाह रूख़ ने ओम पुरी के साथ डॉन में काम किया है।

इसे भी पढ़ें- ओम पुरी के अचानक जाने से अधूरी रह गई नवाज़ की हसरत

डॉन की लीडिंग लेडी प्रियंका चोपड़ा ने भी ओम पुरी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके जाने से एक युग का अंत हो गया। डॉन के दोनों भागों में ओम ने पुलिस अफ़सर का रोल निभाया था।

यंग जनरेशन की टेलेंटेड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपने ओम पुरी को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा है कि ओमपुरी सर हिंदी सिनेमा के कोर पार्ट थे। वाकई में एक युग का अंत हो गया।

इसे भी पढ़ें- ओम पुरी के वो 5 बयान, जिनसे विवादों से जुड़ा उनका नाता

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने ओम पुरी के जाने पर शोक जताते हुए लिखा है कि उनके जाने की ख़बर के वाकई दुखी हूं। जीनियस परफॉर्मर थे। परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।

वरुण धवन ने ट्विटर पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा है कि कुछ महीनों पहले ही वो ओम पुरी से मिले थे और बातचीत हुई थी। उनके अचानक चले जाने से दुखी हूं।

इसे बी पढ़ें- ओम पुरी को पहले से पता था अपनी मृत्यु का सही वक़्त

सूरज पंचोली ने कहा कि महान कलाकार ओम पुरी सर के निधन की ख़बर से गहरा दुख हुआ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।