विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आमिर खान की इस फिल्मी बेटी को किसी ने लड़का समझ लिया, और फिर...

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Thu, 09 Feb 2017 01:49 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 09 Feb 2017 01:53 PM (GMT+05:30)

ये सारी बातें ज़ायरा ने खुद बताई जब वो मुंबई में निर्माता विधु विनोद चोपड़ा की बेटी ज़ूनी चोपड़ा की बुक लांच के लिए आई थीं।

आमिर खान की इस फिल्मी बेटी को किसी ने लड़का समझ लिया, और फिर...
आमिर खान की इस फिल्मी बेटी को किसी ने लड़का समझ लिया, और फिर...

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। फिल्म 'दंगल' में आमिर खान की बेटी का किरदार निभाने वाली ज़ायरा वसीम आजकल खूब चर्चा में हैं लेकिन उनके साथ एक वाक्या हुआ कि ज़ायरा को एक घंटे तक अपनी वैनिटी वैन में कैद रहना पड़ा।

दंगल में काम करने के लिए ज़ायरा को अपने बाल छोटे करवाने पड़े थे ये इस कारण उनकी ज़िन्दगी में एक ऐसा किस्सा हुआ जो वो कभी भूल नहीं सकतीं। ये बात उन दिनों की है जब ज़ायरा फिल्म 'दंगल' की शूटिंग कर रही थी और फिल्म की स्क्रिप्ट के मुताबिक उन्होंने बाल कटा रखें थे। तभी उनके साथ फोटो खिंचाने एक छोटा लड़का आया और उसने उनसे ऐसा कुछ कहा कि जायरा एक घन्टे तक जाकर वैनिटी में बैठी रही और किसी से बात तक नहीं की। जायरा वसीम के उस छोटे से फैन ने उनसे कहा," भैया आप आमिर खान की फिल्म में हो ना। एक सेल्फी खींचने दो ना।" इतना सुनने के बाद जायरा उदास हो गई क्योंकि वह लड़का यह पहचान नहीं पाया कि ज़ायरा लड़का नहीं एक लड़की हैं। उदास हो कर ज़ायरा वहां से चली गयी।

Exclusive: रंगून की स्क्रीनिंग पर नहीं बुलाया शाहिद को , फिर भी पहुंच गए

ये सारी बातें ज़ायरा ने खुद बताई जब वो मुंबई में निर्माता विधु विनोद चोपड़ा की बेटी ज़ूनी चोपड़ा की बुक लांच के लिए आई थीं। ज़ूनी की किताब की पृष्टभूमि कश्मीर है, जिसके चलते ज़ायरा को इनवाइट किया गया था। पिछले दिनों वो तब सुर्ख़ियों में थी जब कुछ चरमपंथियों ने उन्हें ट्रोल किया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।