विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कंगना के बाद जरीन ने भी इरफान खान की यह फिल्‍म करने से किया इंकार?

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Wed, 10 Aug 2016 01:54 PM (IST)

कंगना रनोट को लेकर भी इस तरह की बातें कही जा रही थीं। इस पर इरफान ने तंज कसते हुए यह भी कहा था कि वो उन फिल्‍मों में ही काम करती हैं, जिनमें वो हीरो होती हैं।

News Article Hero Image

मुंबई (जेएनएन)। कुछ हफ्ते पहले खबरें आई थींं कि साई कबीर की अगली फिल्म 'डिवाइन लव' में इरफान खान के अपोजिट कंगना रनोट नजर आएंगी। हालांकि डायरेक्टर ने बाद में कह दिया कि कंगना इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं और जरीन खान को इसके लिए साइन किया गया है, मगर अब जरीन की मानें तो सच कुछ और ही है।

सोनम कपूर ने ब्लैक बिकनी में शेयर की ये तस्वीरें, लग रहीं बेहद हॉट

एक सूत्र का कहना है कि जरीन ने इस बात से इंकार कर दिया है कि उन्हें इस फिल्म का ऑफर मिला है। जरीन का कहना है कि वो इस तरह की खबरें देखकर हैरान हैं, क्योंकि वो यह फिल्म नहीं कर रही हैं। अब ये तो जरीन का कहना है, मगर सुनने में आया है कि उन्हें 'डिवाइन लव' के लिए एप्रोच किया गया था। हालांकि उन्होंने इसमें काम करने से इंकार कर दिया, क्योंकि उन्हें अपना रोल पसंद नहीं आया।

अक्षय कुमार की फिल्म 'रुस्तम' की सबसे खास बात जान चौंक जाएंगे

आपको बता दें कि कंगना को लेकर भी इस तरह की बातें कही जा रही थीं कि उन्होंने इस फिल्म में काम करने से इंकार कर दिया। इस पर इरफान ने तंज कसते हुए यह भी कहा था कि वो उन फिल्मों में ही काम करती हैं, जिनमें वो हीरो होती हैं और इसलिए कंगना के साथ काम करने के लिए उन्हें हीरोइन बनना पड़ेगा।

मनोरंजन की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें