विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

100 करोड़ क्लब में आई सलमान की आठवीं फिल्म बनी 'बजरंगी भाईजान'

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Mon, 20 Jul 2015 01:53 PM (IST)

सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' ने बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा कायम करते हुए महज 3 दिनों के अंदर ही 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर दिखाया है। इसके साथ ही इसने सलमान की पिछले साल ईद पर रिलीज हुई फिल्म 'किक' के ओपनिंग वीकेंड के कलेक्शन का

News Article Hero Image

मुंबई। सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' ने बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा कायम करते हुए महज 3 दिनों के अंदर ही 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर दिखाया है। इसके साथ ही इसने सलमान की पिछले साल ईद पर रिलीज हुई फिल्म 'किक' के ओपनिंग वीकेंड के कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

'बजरंगी भाईजान' देखने के बाद रो पड़े आमिर खान

'किक' ने ओपनिंग वीकेंड में 83.83 करोड़ की कमाई की थी। रविवार को 'बजरंगी भाईजान' ने 38.75 करोड़ का कलेक्शन किया। 3 दिनों में फिल्म ने 102.60 करोड़ रुपये बटोर लिए हैं।

व्यापार विश्लेषक तरण आदर्श ने ट्विटर पर बताया कि फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। उन्होंने ट्वीट किया, 'बजरंगी भाईजान ने दिल जीत लिए हैं। अब बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है। शुक्रवार को 27.25 करोड़, शनिवार को 36.60 करोड़, रविवार को 38.75 करोड़। कुल 102.60 करोड़।'

फिल्म रिव्यू: बजरंगी भाईजान (4 स्टार)

100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली ये सलमान की आठवीं फिल्म बन गई है। इससे पहले 'किक', 'जय हो', 'एक था टाइगर', 'दबंग 2', 'बॉडीगार्ड', 'रेडी' और 'दबंग' भी 100 करोड़ रुपयों का कलेक्शन कर चुकी हैं।

सलमान खान बॉलीवुड के पहले ऐसे एक्टर बन गए हैं जिनकी 8 फिल्में 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई हैं।

हालांकि रविवार को देखते हुए फिल्म का कलेक्शन उम्मीद से थोड़ा कम रहा। माना जा रहा है कि 'बाहुबली' का थोड़ा नुकसान भाईजान को उठाना पड़ा है।

लेकिन फिर भी तीन दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार करके फिल्म ने साबित कर दिया है कि बॉक्स ऑफिस पर सलमान की दबंगाई अब भी कायम है।

सलमान ने रिलीज नहीं होने दिया 'बाजीराव मस्तानी' की ट्रेलर!