विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर छाया 'बेफिक्रे' का जादू

By Suchi SinhaEdited By:
Updated: Sun, 11 Dec 2016 04:21 PM (IST)

रणवीर सिंह की फिल्म बेफिक्रे बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रर्दशन कर रही है। फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों 'बेफिक्रे' का जादू छाया हुआ है। फिल्म को पहले दिन अच्छी ओपनिंग मिली थी। इसके बाद दूसरे दिन भी कमाई का यह क्रम जारी रहा। फिल्मों के जानकार तरण आदर्श ने ट्विटर पर लिखा 'रणवीर सिंह और वाणी कपूर की 'बेफिक्रे' ने ‏दूसरे दिन 11.60 करोड़ रुपए की कमाई की जोकि पहले दिन से करीब एक करोड़ रुपए ज्यादा है।

शाहरुख ने दुबई के लिए भरी उड़ान, माहिरा संग गुपचप करेंगे फिल्म की शूटिंग

फिल्म का दो दिन का कलेक्शन कुल 21.96 करोड़ रुपए रहा। शुक्रवार को फिल्म ने 10.36 करोड़ रुपए और शनिवार 11.60 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। 'बेफिक्रे' अभी 2100 स्क्रीन्स पर दिखाई जा रही है। आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बनीं इस फिल्म को पेरिस के बैकग्राउंड में फिल्माया गया है।

'भाभी जी घर पर हैं' कि अनिता भाभी ने गुपचुप तरीके से रचाई शादी!

फिल्म में रणवीर सिंह और वाणी कपूर की कैमेट्री यंगस्टर्स को काफी पसंद आ रही है। पहली बार ये जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर नजर आ रही है। अब ये देखना दिलचस्प होगा की ये फिल्म पहले वीकेंड में कितना कलेक्शन करती है।