विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बॉक्स ऑफिस की कसौटी पर खरी नहीं उतरी 'बुलेट राजा'

By Edited By:
Published: Mon, 02 Dec 2013 10:17 AM (GMT+05:30)Updated: Tue, 03 Dec 2013 02:27 PM (GMT+05:30)

तिग्मांशु धूलिया की फिल्म 'बुलेट राजा' धमाकेदार प्रचार के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने में नाकामयाब रही। फिल्म का ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। तिग्मांशु धूलिया की फिल्म 'बुलेट राजा' धमाकेदार प्रचार के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने में नाकामयाब रही। फिल्म का वीकेंड रिस्पॉन्स काफी ठंडा रहा। दो दिन की कमाई को देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस की कसौटी पर खरी नहीं उतर पाई है।

बॉक्स आफिस के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने दो दिनों के भीतर कुल 13.5 करोड़ की ही कमाई की है। फिल्म शुक्रवार को 6 करोड़ रुपये और शनिवार को सात करोड़ का आंकड़ा ही पार कर पाई है, जबकि हाल ही में रिलीज हुई कई फिल्मों ने रिलीज दो दिनों बाद ही जबरदस्त बिजनेस किया था। फिल्म के लिए ये हफ्ता भी चुनौती भरा होने वाला है क्योंकि प्रभुदेवा की फिल्म 'आर राजकुमार' इस शुक्रवार को रिलीज हो रही है। इस फिल्म के प्रति लोगों के चार्म को देखने के बाद बुलेट राजा की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं।

पढ़ें : खुलकर जिंदगी जीना सिखाएंगे तिग्मांशु धूलिया

ये बात और है कि फिल्म में सैफ ने अपने एक्शन अंदाज को बखूबी निभाया है। सोनाक्षी और सैफ की जोड़ी भी खूब जंच रही है। फिल्म में उत्तर प्रदेश की गुंडागर्दी और माफिया की कहानी बयां की गई है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।