Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    धौनी की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगाया दोहरा शतक

    By Suchi SinhaEdited By:
    Updated: Sun, 16 Oct 2016 11:13 AM (IST)

    सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘एमएस धोनी: दि अनटोल्ड स्टोरी’ की इन दिनों हर ओर चर्चा हो रही है। वैश्विक स्तर पर इस फिल्म ने बॉक्स आफिस 204 करोड़ रुपये क ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली। धौनी की जिंदगी पर आधारित फिल्म ‘एमएस धोनी: दि अनटोल्ड स्टोरी’ बॉक्स ऑफिस पर जलवे बिखेर रही है। दस दिन में ये फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई थी, तो अब वैश्विक स्तर पर इस फिल्म ने बॉक्स आफिस 204 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।

    सनी लियोन को इस काम में भी हासिल है महारत

    फिल्म निर्माण कंपनी फॉक्स स्टार स्टूडियोज ने बताया कि टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के जीवन पर आधारित फिल्म ‘एमएस धोनी: दि अनटोल्ड स्टोरी’ ने वैश्विक स्तर पर बॉक्स आफिस पर 204 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म ने भारत में 175.7 करोड़ रुपये, जबकि विदेश में 29 करोड़ रुपये की कमाई की है।

    धौनी की बायोपिक से दुखी बड़े भाई का फेसबुक पर छलका दर्द

    नीरज पांडे निर्देशित यह फिल्म 30 सितंबर को रिलीज हुई थी। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत ने धौनी का किरदार निभाया है। उनके अभिनय की जमकर तारीफ हो रही है। इसके अलावा कियारा आडवाणी, दिशा पटानी, अनुपम खेर और भूमिका चावला भी फिल्म में अहम भूमिका अदा की है।