विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इमरान हाशमी को दर्शकों ने नकारा

By Tilak RajEdited By:
Updated: Wed, 22 Apr 2015 09:09 AM (IST)

पिछले हफ्ते रिलीज हुई विक्रम भट्ट की फिल्‍म 'मिस्टर एक्स' में इमरान हाशमी बड़े चुंबनों के साथ थे। कुछ दृश्यों में वह अदृश्य भी रहे। ऐसा लगता है कि दर्शकों ने उन्हें अनदेखा कर दिया। फिल्म के वीकएंड कारोबार से स्पष्‍टट है कि दर्शकों ने उन्हें नकार दिया।

News Article Hero Image

अजय ब्रह्मात्मज/ मुंबई। पिछले हफ्ते रिलीज हुई विक्रम भट्ट की फिल्म 'मिस्टर एक्स' में इमरान हाशमी बड़े चुंबनों के साथ थे। कुछ दृश्यों में वह अदृश्य भी रहे। ऐसा लगता है कि दर्शकों ने उन्हें अनदेखा कर दिया। फिल्म के वीकएंड कारोबार से स्पष्टट है कि दर्शकों ने उन्हें नकार दिया।

इसे भी पढ़ें: 'सेक्स चुंबक की तरह खींचता है दर्शकों को थिएटर तक'

'मिस्टर एक्स' पहले दिन 5.1 करोड़ का कलेक्शन किया, जो शनिवार और रविवार को फिसलता गया। शनिवार को 4.5 और रविवार को 4.49 करोड़ का कलेक्शन रहा। 'मिस्टर एक्स' का वीकएंड कलेक्शन 14 करोड़ के आसपास रहा।

इसे भी पढ़ें: 'किस...' के चक्कर में इस एक्ट्रेस ने खुद को पहुंचाई चोट!

दूसरी तरफ शोनाली बोस की 'मार्गरिटा विद ए स्ट्रा' की जबरदस्त तरीफ हुई, लेकिन सीमित प्रचार और प्रिंट के कारण आम दर्शकों तक पहुंचने में यह फिल्म असफल रही। इस फिल्म का वीकएंड कलेक्शन 2 करोड़ से थोड़ा ज्यादा रहा।

इसे भी पढ़ें: इस पाक एक्ट्रेस ने ब्वॉयफ्रेंड के डर से कपिल शर्मा को नहीं किया किस!