विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'गब्बर इज बैक' ने 8 दिनों में कमाए 63 करोड़

By Monika SharmaEdited By:
Published: Sun, 10 May 2015 08:22 AM (IST)Updated: Sun, 10 May 2015 08:41 AM (IST)

अक्षय कुमार की फिल्म 'गब्बर इज बैक' ने आठ दिनों में 62. 66 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है। शुक्रवार ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। अक्षय कुमार की फिल्म 'गब्बर इज बैक' ने आठ दिनों में 62. 66 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है। शुक्रवार को 2.80 करोड़ कमाने वाली इस फिल्म की दौड़ अभी जारी रहने की उम्मीद है।

सलमान ने किया फैंस का अभिवादन, देखें तस्वीरें

पहले शुक्रवार को इस फिल्म ने 13.05 करोड़ से कमाई का खाता खोला था। शनिवार को इसकी कमाई कुछ गिरकर 11.36 करोड़ रुपए हो गई। रविवार को जबरदस्त उछाल आया और 15 करोड़ रुपए की बरसात टिकट खिड़की पर हुई।

मंडे टेस्ट भी फिल्म ने पास किया और पौने सात करोड़ रुपए कमाए। मंगलवार को पांच, बुधवार को साढ़े चार और गुरुवार को कमाई 4.20 करोड़ रही।

रणबीर बोले, अगले साल कर लूंगा कट्रीना से शादी

'पीकू' की शानदार शुरूआत
सनी लियोन की फिल्म 'कुछ कुछ लोचा है' से कॉम्पिटिशन झेल रही 'पीकू' ने पहले दिन अच्छी कमाई की है। अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण की इस फिल्म ने शुक्रवार को 5.32 करोड़ की कमाई की। शूजित सरकार निर्देशित इस फिल्म को 'गब्बर इज बैक' से कड़ी टक्कर मिल रही है। 'गब्बर इज बैक' और 'कुछ कुछ लोचा है' के कारण ये फिल्म कम ही स्क्रीन पर रिलीज हो पाई। इस लिहाज से कमाई का ये आंकडा प्रभावशाली है।

महिला को समाज में जीना है तो शादी जरूरी : नीना गुप्ता

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।