विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'हमारी अधूरी कहानी' की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत

By Monika SharmaEdited By:
Published: Sat, 13 Jun 2015 01:41 PM (IST)Updated: Sat, 13 Jun 2015 02:13 PM (IST)

विद्या बालन और इमरान हाशमी की फिल्म 'हमारी अधूरी कहानी' ने बॉक्स-ऑफिस पर धीमी शुरुआत की है। फिल्म ने शुक्रवार ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। विद्या बालन और इमरान हाशमी की फिल्म 'हमारी अधूरी कहानी' ने बॉक्स-ऑफिस पर धीमी शुरुआत की है। फिल्म ने शुक्रवार को 5.04 करोड़ का कलेक्शन किया।

फिल्म रिव्यू: हमारी अधूरी कहानी (3 स्टार)

व्यापार विश्लेषक तरण आदर्श ने ट्विटर पर फिल्म के कलेक्शन की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया, 'हमारी अधूरी कहानी ने शुक्रवार को भारत में 5.04 करोड़ का बिजनेस किया।'

फिल्म के ट्रेलर और गानों से दर्शकों में फिल्म को लेकर काफी उत्साह दिख रहा था लेकिन शुक्रवार को उम्मीद के मुताबिक कलेक्शन कुछ कम रहा।

फिल्म को कुछ खास रिव्यूज भी नहीं मिल सके हैं। हालांकि विद्या ने एक बार फिर से एक्टिंग में कमाल किया है लेकिन कहानी पर निर्देशक की पकड़ कमजोर बताई जा रही है। रिव्यूज के बाद पहले वीकेंड में फिल्म के ज्यादा कलेक्शन की उम्मीद नहीं की जा रही है।

मोहित सूरी के निर्देशन में बनी 'हमारी अधूरी कहानी' में राजकुमार राव भी अहम भूमिका में हैं।

'हमारी अधूरी कहानी' टैक्स फ्री, कांग्रेस ने की बीजेपी की आलोचना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।