विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Box Office: सोमवार को हिंदी की पूरी चांदी, गर्लफ्रेंड को Half नुकसान

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Tue, 23 May 2017 01:52 PM (IST)Updated: Tue, 23 May 2017 02:42 PM (IST)

हिंदी मीडियम ने शुक्रवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर दो करोड़ 81 लाख के साथ ओपनिंग ली थी और तब ...और पढ़ें

Box Office: सोमवार को हिंदी की पूरी चांदी, गर्लफ्रेंड को Half नुकसान
Box Office: सोमवार को हिंदी की पूरी चांदी, गर्लफ्रेंड को Half नुकसान

मुंबई। ...और आख़िरकार हिंदी मीडियम को लोगों ने पसंद करना शुरू कर दिया है। पिछले शुक्रवार को रिलीज़ हुई इरफ़ान स्टारर इस फिल्म ने सोमवार को सॉलिड कमाई कर ली। वो भी इतनी जितनी फिल्म को ओपनिंग डे पर भी नहीं मिली थी। हालांकि हाफ गर्लफ्रेंड का कलेक्शन रविवार के मुकाबले आधा हो गया है।

साकेत चौधरी डायरेक्टेड इरफ़ान और पाकिस्तानी सबा कमर निर्देशित हिंदी मीडियम ने शुक्रवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर दो करोड़ 81 लाख के साथ ओपनिंग ली थी और तब कहा जा रहा था कि माउथ पब्लिसिटी से फिल्म को फायदा हो सकता है क्योंकि फिल्म का विषय आम आदमी के लिए टचिंग है। वैसे इसका फायदा फिल्म को सोमवार को जा कर मिला जब फिल्म का नेट इंडिया कलेक्शन तीन करोड़ 15 लाख रूपये आंका गया। हालांकि रविवार को फिल्म ने पांच करोड़ 50 लाख की कमाई की थी लेकिन पहले दिन के मुकाबले सोमवार के कलेक्शन में इज़ाफ़ा हुआ है। हिंदी मीडियम का कुल नेट इंडिया कलेक्शन अब 15 करोड़ 71 लाख है।

यह भी पढ़ें:प्रियंका की इस फिल्म को मिला A सर्टिफिकेट, ऐसे कपड़ों से सेंसर को नहीं ऐतराज़ 

उधर मोहित सूरी निर्देशित अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड को हफ्ते के फ्रेश स्टार्ट में बड़ा नुकसान हो गया है। रविवार के मुकाबले सोमवार को फिल्म का कलेक्शन बुरी तरह गिरा है। सोमवार को इस फिल्म ने सिर्फ पांच करोड़ 11 लाख रूपये की कमाई की है जबकि रविवार को हाफ गर्लफ्रेंड को 11 करोड़ 14 लाख रूपये की कमाई हुई थी। फिल्म का टोटल नेट इंडिया कलेक्शन अब 37 करोड़ 15 लाख रूपये पर पहुंचा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।