विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बैंग बैंग से हैट्रिक लगाएंगे रितिक रोशन?

By rohitEdited By:
Updated: Mon, 29 Sep 2014 11:26 AM (IST)

रितिक रोशन ने 2 अक्टूबर को रिलीज होने वाली अपनी फिल्म बैंग बैंग के प्रमोशन में पूरी ताकत झोंक दी है। बताया जाता है कि

News Article Hero Image

नई दिल्ली। रितिक रोशन ने 2 अक्टूबर को रिलीज होने वाली अपनी फिल्म बैंग बैंग के प्रमोशन में पूरी ताकत झोंक दी है। बताया जाता है कि इस फिल्म के लिए रितिक ने 30 करोड़ रुपए फीस के तौर पर लिए हैं। यही वजह है कि बैंग बैंग से बॉक्स ऑफिस पर धमाल की उम्मीद की जा रही है।

रितिक की पिछली रिलीज हुई दोनों फिल्मों अग्निपथ और कृष 3 ने 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया। बैंग बैंग भी अगर 100 करोड़ का आंकड़ा पार करती है तो यह 100 करोड़ क्लब में जाने वाली उनकी तीसरी फिल्म होगी और रितिक 100 करोड़ क्लब की हैट्रिक लगाने वाले बॉलीवुड के चुनिंदा सितारों की लिस्ट में शुमार हो जाएंगे।

रितिक सिर्फ 100 करोड़ का आंकड़ा छूने से संतुष्ट नहीं होने वाले क्योंकि बैंग बैंग का बजट ही 130 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। पिछले साल आई रितिक की फिल्म कृष 3 ने 240 करोड़ का कारोबार किया था। अगर बैंग बैंग कृष 3 को पीछे छोडऩे में कामयाब रही तो यह रितिक के लिए बड़ी उपलब्धि होगी।

पढ़ें: रितिक को नहीं पहचान पाया ऑटो ड्राइवर

पढ़ें:‍ रितिक के साथ डांस करने में कट्रीना के छूटे पसीने