विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Box Office:थोड़ा सुधर गई सिमरन, लखनऊ सेन्ट्रल की कमाई भी चढ़ी

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Mon, 18 Sep 2017 02:35 PM (IST)

दो दिन में छह करोड़ 53 लाख रूपये हासिल करने वाली सिमरन को वीकेंड मजबूत करने के लिए रविवार के कलेक्शन को बढ़ाना होगा।

Box Office:थोड़ा सुधर गई सिमरन, लखनऊ सेन्ट्रल की कमाई भी चढ़ी
Box Office:थोड़ा सुधर गई सिमरन, लखनऊ सेन्ट्रल की कमाई भी चढ़ी

मुंबई। बॉलीवुड के बॉक्स ऑफ़िस पर इस सप्ताह रिलीज़ हुई सिमरन और लखनऊ सेन्ट्रल की शुरुआत तो सुस्त थी लेकिन दोनों फिल्मों को दूसरे दिन करीब 35 प्रतिशत का ग्रोथ मिला है।

हंसल मेहता निर्देशित और कंगना रनौत स्टारर सिमरन ने घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर दूसरे दिन तीन करोड़ 76 लाख रूपये का कलेक्शन किया है। इस शुक्रवार को दो करोड़ 77 लाख रूपये से ओपनिंग लेने वाली इस फिल्म को एक दिन में करीब 35 प्रतिशत का उछाल मिला है लेकिन ये पर्याप्त नहीं है। दो दिन में छह करोड़ 53 लाख रूपये हासिल करने वाली सिमरन को वीकेंड मजबूत करने के लिए रविवार के कलेक्शन को बढ़ाना होगा।

हालांकि कंगना की इस फिल्म ने रिवाल्वर रानी के पहले दिन के कलेक्शन एक करोड़ 50 लाख और क्वीन के एक करोड़ 75 लाख के कलेक्शन को तो पार कर लिया है लेकिन तनु वेड्स मनु रिटर्न्स के आठ करोड़ 85 लाख रूपये के कलेक्शन को पीछे नहीं छोड़ पाई।

*कंगना की साल 2014 में आई फिल्म रिवाल्वर रानी का वीकेंड कलेक्शन छह करोड़ 50 करोड़ था।

*इसी साल आई कंगना की सुपरहिट फिल्म क्वीन का पहले वीकेंड का कलेक्शन 10 करोड़ रूपये था।

*तनु वेड्स मनु रिटर्न्स ने पहले तीन दिन में 38 करोड़ 55 लाख कमाये थे।

यह भी पढ़ें:हॉलीवुड की इट ने बाहुबली और दंगल की ईंट से ईंट बजा कर रख दी

उधर रंजीत तिवारी निर्देशित फरहान अख्तर स्टारर फिल्म लखनऊ सेन्ट्रल ने घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर दूसरे दिन करीब 38 प्रतिशत की बढ़त के साथ दो करोड़ 82 लाख रूपये के कलेक्शन किया। पहले दिन दो करोड़ चार लाख रूपये कमाने वाली इस फिल्म ने अब तक चार करोड़ 86 लाख रुपए की कमाई की है।

फरहान ने पहले दिन कमाई के मुकाबले में रॉक ऑन 2 के पहले दिन के दो करोड़ दो लाख रूपये के कलेक्शन को पीछे छोड़ा और अब इसी फिल्म के सात करोड़ एक लाख रूपये के वीकेंड कलेक्शन पर नज़र है। फरहान की वज़ीर ने पहले वीकेंड में 21 करोड़ एक लाख रूपये का कलेक्शन किया था।