विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'किक' ने कमाए 232 करोड़, लेकिन नहीं तोड़ पाई ये रिकॉर्ड

By Edited By:
Updated: Mon, 25 Aug 2014 02:14 PM (IST)

सलमान खान की फिल्म किक ने शाहरुख खान की चेन्नई एक्सप्रेस को तो पीछे छोड़ दिया था, लेकिन सलमान रितिक रोशन की फिल्म कृष-3 को

News Article Hero Image

नई दिल्ली। सलमान खान की फिल्म किक ने शाहरुख खान की चेन्नई एक्सप्रेस को तो पीछे छोड़ दिया था, लेकिन सलमान रितिक रोशन की फिल्म कृष-3 को नहीं पछाड़ पाए।

किक अब तक 232 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। लेकिन अब इस फिल्म के कारोबार की रफ्तार इतनी कम हो चुकी है कि इसके लिए कृष-3 को पीछे छोडऩा संभव नहीं है। रितिक रोशन स्टारर कृष-3 ने 240.50 करोड़ का कलेक्शन किया था।

किक फिलहाल बॉलीवुड की तीसरी सबसे कामयाब फिल्म बन चुकी है। किक से आगे कृष-3 और आमिर खान की धूम-3 है। अब यह देखना दिलचस्प रहेगा कि इन तीनों को कौन सी फिल्म पछाड़ती है।

पढ़ें: रिश्‍वत देकर सेंसर बोर्ड से पास कराई गई थी किक और ये फिल्‍में

पढ़ें: बहन को शादी का ये बेशकीमती तोहफा देंगे सलमान खान