विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Box Office: फायदे में आ गई लिपस्टिक, मुन्ना माइकल के कलेक्शन और गिरे

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Sat, 29 Jul 2017 10:24 AM (IST)

इस बीच टाइगर श्रॉफ और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी स्टारर मुन्ना माइकल ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर एक हफ़्ता पूरा होने के भी कोई ख़ास कमाल नहीं दिखाया है।

Box Office: फायदे में आ गई लिपस्टिक, मुन्ना माइकल के कलेक्शन और गिरे
Box Office: फायदे में आ गई लिपस्टिक, मुन्ना माइकल के कलेक्शन और गिरे

मुंबई। प्रकाश झा और एकता कपूर जैसे बड़े नामों से जुडी लिपस्टिक अंडर माई बुर्का ने तारीफ़ों का स्वाद चखने के बाद अब कमाई के मामले में भी बेहतरीन सफलता हासिल करते हुए मुनाफ़े की तरफ रुख कर लिया है। उधर मुन्ना माइकल के कलेक्शन में और गिरावट आई है।

अलंकृता श्रीवास्तव की फिल्म लिपस्टिक अंडर माई बुर्का ने अपनी रिलीज़ के एक हफ्ते पूरे करने के बाद घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 10 करोड़ 96 लाख रूपये का कलेक्शन कर लिया है। गुरुवार को फिल्म ने एक करोड़ 25 लाख रूपये का कलेक्शन किया। ट्रेड सर्किल के मुताबिक करीब साढ़े पांच करोड़ की प्रोडक्शन कॉस्ट और दो करोड़ रूपये की प्रिंट-पब्लिसिटी के खर्च में बनी इस फिल्म के अब मुनाफ़े की तरफ़ कदम बढ़ा लिये हैं और माउथ पब्लिसिटी से फिल्म को और फायदा होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें:Box Office: किसमें कितना दम, कमाई होगी मुबारकां या चलेगी इंदु की सरकार

इस बीच टाइगर श्रॉफ और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी स्टारर मुन्ना माइकल ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर एक हफ़्ता पूरा होने पर भी कोई ख़ास कमाल नहीं दिखाया है। गुरुवार को फिल्म के कलेक्शन में सिर्फ एक करोड़ 90 लाख की बढ़ोत्तरी हुई और अब फिल्म 31 करोड़ 62 लाख़ रूपये तक पहुंच गई है।