विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लीक होने के बावजूद 'मांझी' ने पहले दिन की अच्छी कमाई

By Monika SharmaEdited By:
Published: Sun, 23 Aug 2015 08:17 AM (IST)Updated: Sun, 23 Aug 2015 08:24 AM (IST)

शुक्रवार को रिलीज हुई केतन मेहता की फिल्म 'मांझी : द माउंटेन मैन' ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक शुरूआत की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। शुक्रवार को रिलीज हुई केतन मेहता की फिल्म 'मांझी : द माउंटेन मैन' ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक शुरूआत की है। नवाजुद्दीन सिद्दिकी और राधिका आप्टे स्टारर इस फिल्म ने पहले दिन 1.40 करोड़ रुपए कमाए हैं।

फिल्म रिव्यू : मांझी - द माउंटेन मैन (3.5 स्टार)

बेहद कम बजट में बनी यह फिल्म इंटरनेट पर लीक हो गई थी। रिलीज के पहले लगे इस झटके का असर लगता है फिल्म के कलेक्शन पर नहीं पड़ रहा है। इसे बेहद कम स्क्रीन पर रिलीज किया गया था तो यह लगभग डेढ़ करोड़ रुपए की कमाई कम नहीं मानी जा सकती। जानकार बता रहे हैं कि जो इस फिल्म को देखने आ रहा है वो यह बात अच्छी तरह जानता है कि फिल्म इंटरनेट पर भी है लेकिन फिर भी लोग सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं।

फिल्मकार केतन मेहता की यह फिल्म सितारों के साथ-साथ समीक्षकों की तारीफ भी पा रही है। ऐसे में शनिवार और रविवार के कलेक्शन अच्छे होने की उम्मीद है।

अच्छी बात यह है कि फिल्म का यह कलेक्शन डायरेक्टर केतन मेहता की पिछली रिलीज 'रंग रसिया' के फर्स्ट डे कलेक्शन (0.75 करोड़ रुपए) से ज्यादा है। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और राधिका आप्टे के अलावा तिग्मांशु धूलिया, अशरफ उल हक और पंकज त्रिपाठी ने भी अहम भूमिका अदा की है।

गुरमीत राम रहीम की फिल्म 'MSG 2' का टीजर रिलीज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।