विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Box Office: मुबारकां की हफ़्ता वसूली कमजोर, बस इतने करोड़ मिले

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Fri, 04 Aug 2017 09:31 PM (IST)

इस साल रिलीज़ हुई अर्जुन कपूर की ही फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड का एक सप्ताह का कलेक्शन 49 करोड़ 19 लाख रूपये रहा , जो मुबारकां से अधिक है।

Box Office: मुबारकां की हफ़्ता वसूली कमजोर, बस इतने करोड़ मिले
Box Office: मुबारकां की हफ़्ता वसूली कमजोर, बस इतने करोड़ मिले

 मुंबई। अनिल और अर्जुन कपूर स्टारर फिल्म मुबारकां अपनी रिलीज़ का पहला हफ्ता पूरा होने पर सिर्फ 35 करोड़ के आसपास की कमाई ही कर पाई है।

अनीस बज़्मी निर्देशित इस कॉमेडी फिल्म का इस हफ़्ते बहुत ही बुरा रहा है। गुरुवार को यानि फिल्म का हफ़्ता पूरा होने के दिन कलेक्शन सिर्फ दो करोड़ 75 लाख रूपये रहे। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब मुबारकां का फर्स्ट वीक कलेक्शन 35 करोड़ 66 लाख रूपये है। इस साल रिलीज़ हुई अर्जुन कपूर की ही फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड का एक सप्ताह का कलेक्शन 49 करोड़ 19 लाख रूपये रहा जबकि अर्जुन की फिल्म की एन्ड का ने 51 करोड़ रूपये का लाइफ टाइम कलेक्शन किया था। हां, मुबारकां , टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म मुन्ना माइकल के 31 करोड़ 62 लाख रूपये के कलेक्शन से आगे निकल गई।

यह भी पढ़ें:Box Office: नहीं सुधरा मुबारकां का हाल, बस तीन करोड़ और जोड़े

 

उधर अलंकृता श्रीवास्तव की फिल्म लिपस्टिक अंडर माई बुर्का ने अब घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब कलेक्शन 17 करोड़ 25 लाख रूपये तक पहुंच गया है।