विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Box Office:नहीं मिल पाया राब्ता को कमाई का रास्ता, बुरा हाल जारी

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Tue, 13 Jun 2017 01:58 PM (IST)

देश में 1820 स्क्रीन्स पर रिलीज़ होने वाली इस फिल्म ने पहले वीकेंड में सिर्फ 15 करोड़ 93 लाख रूपये ...और पढ़ें

Box Office:नहीं मिल पाया राब्ता को कमाई का रास्ता, बुरा हाल जारी
Box Office:नहीं मिल पाया राब्ता को कमाई का रास्ता, बुरा हाल जारी

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत और कृति सनोन की फिल्म राब्ता का ख़राब प्रदर्शन पहला वीकेंड पूरा हो जाने के बाद भी जारी है और फिल्म सोमवार को ढाई करोड़ की कमाई कर पाई है।

निर्माता से निर्देशन के मैदान में उतरने वाले दिनेश विजन की इस फिल्म को लेकर काफी एक्सपेक्टेशन थी लेकिन सुशांत और कृति की रोमांटिक केमिस्ट्री दर्शकों को रिझाने में सफल नहीं हो सकी। राब्ता को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सोमवार को दो करोड़ 53 लाख रूपये का कलेक्शन मिला है और अब फिल्म की नेट इंडिया कमाई 18 करोड़ 46 लाख रूपये है। देश में 1820 स्क्रीन्स पर रिलीज़ होने वाली इस फिल्म ने पहले वीकेंड में सिर्फ 15 करोड़ 93 लाख रूपये का कलेक्शन किया था, जो कि सुशांत और कृति की पिछली फिल्मों से काफी कम है।

यह भी पढ़ें:Box Office: पहले वीकेंड में तो रंगून से भी कम रही राब्ता की कमाई 

 

उधर राब्ता के साथ ही रिलीज़ हुई राजकुमार राव और श्रुति हसन की फिल्म बहन होगी तेरी भी सोमवार को महज़ 30 लाख रूपये ही जोड़ सकी और अब फिल्म का कुल नेट इंडिया कलेक्शन एक करोड़ 59 लाख के करीब बताया जाता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।