विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बॉक्स ऑफ़िस पर पहले दिन इतने खनके 'सिमरन' के कंगना, जानकर लगेगा ज़ोर का झटका

By Manoj VashisthEdited By:
Updated: Sun, 17 Sep 2017 10:43 PM (IST)

तनु वेड्स मनु फ्रेंचाइजी और क्वीन के बाद कंगना ने अपने लिए एक डेडिकेटेड फ़ैन फॉलोइंग हासिल कर ली है, जो उनकी फ़िल्मों का इंतज़ार करती है।

बॉक्स ऑफ़िस पर पहले दिन इतने खनके 'सिमरन' के कंगना, जानकर लगेगा ज़ोर का झटका
बॉक्स ऑफ़िस पर पहले दिन इतने खनके 'सिमरन' के कंगना, जानकर लगेगा ज़ोर का झटका

मुंबई। कंगना रनौत की निजी ज़िंदगी से जुड़े कुछ विवादों के शोर-शराबे के बीच रिलीज़ हुई 'सिमरन' बॉक्स ऑफ़िस पर पहले दिन कोई शोर नहीं मचा सकी। फ़िल्म को बेहद साधारण ओपनिंग मिली है।

हंसल मेहता निर्देशित 'सिमरन' 15 सितंबर को सिनेमाघरों में पहुंची। 'तनु वेड्स मनु' फ्रेंचाइजी और 'क्वीन' के बाद कंगना ने अपने लिए एक डेडिकेटेड फ़ैन फॉलोइंग हासिल कर ली है, जो उनकी फ़िल्मों का इंतज़ार करती है। कुछ फ़िल्मों कंगना को पर्दे पर एक्टिंग करते हुए देखना अच्छा लगा है और बॉक्स ऑफ़िस पर भी उन फ़िल्मों को अच्छे नतीजे मिले हैं। शायद यही वजह है कि करियर में तमाम फ्लॉप फ़िल्में देने के बावजूद दर्शकों को कंगना से एक उम्मीद रहती है। उनकी फ़िल्मों में कुछ ऐसा होने की आस रहती है, जो कथित सुपर हीरोइनों की फ़िल्मों में नहीं मिलता। मगर, तमाम अपेक्षाओं और आशाओं के बावजूद 'सिमरन' पहले दिन महज़ 2.77 करोड़ का कलेक्शन कर सकी।

यह भी पढ़ें: इस तारीख़ को हिंदोस्तान ठगने आ रहे हैं आमिर ख़ान, बदले रूप में पहचानना मुश्किल

पिछले कुछ अर्से से कंगना लगातार ख़बरों में रहीं। रितिक रोशन के साथ अपने रिश्ते को लेकर नए खुलासे और आदित्य पंचोली के साथ कोल्ड वॉर ने कंगना को सुर्खियों में रखा। इन सुर्खियों ने कंगना को तो हाइप दी, पर लगता है 'सिमरन' कहीं खो गयी। 'सिमरन' से ज़्यादा कंगना की पर्सनल लाइफ़ को ज़्यादा पाठक और दर्शक मिले। बहरहाल, समीक्षकों ने भी 'सिमरन' को ज़्यादा भाव नहीं दिया। ज़्यादातर ने फ़िल्म के फ़र्स्ट हाफ़ को बेहतर बताया, जबकि सेकंड हाफ़ को ढीला करार दिया। कंगना की तारीफ़ हुई, पर 'सिमरन' क्रिटिक्स को संतुष्ट नहीं कर सकी। 

यह भी पढ़ें: आलिया भट्ट की बुर्के वाली तस्वीर क्यों हो रही है वायरल, जानिए इस ख़बर में

'क्वीन' को कंगना अपने करियर का टर्निंग प्वाइंट मानती हैं। अगर 2014 में आयी इस फ़िल्म से तुलना करें तो 'सिमरन' की ओपनिंग बेटर है। 'क्वीन' 1.75 करोड़ पहले दिन जमा किये थे और 61 करोड़ का कुल बिज़नेस करके सुपर हिट रही। 'क्वीन' के फ़ौरन बाद आयी 'रिवॉल्वर रानी' ने 1.90 करोड़ पहले दिन कमाये, मगर 10 करोड़ जमा करके फ़िल्म फ्लॉप हो गयी।

यह भी पढ़ें: खुल गया अनिल कपूर के लीन लुक का राज़, जानिए कौन हैं फ़न्ने ख़ान

2015 में 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' ने 8.85 करोड़ की शानदार ओपनिंग ली और 152 करोड़ कलेक्ट करके फ़िल्म हिट रही, मगर 5.28 करोड़ की ओपनिंग लेकर 'कट्टी बट्टी' फ्लॉप रही। इस फ़िल्म ने 26.5 करोड़ का ही बिज़नेस किया था। इसी साल रिलीज़ हुई 'रंगून' ने 6.07 करोड़ पहले दिन जमा किये और 23 करोड़ का कुल कलेक्शन करके फ्लॉप हो गयी। ग़ौरतलब है कि इन सभी फ़िल्मों में कंगना की भूमिका प्रधान रही है। बॉक्स ऑफ़िस पर इस 'सिमरन' को लंबी ज़िदगी जीने के लिए इस वीकेंड में बेहतर प्रदर्शन करना ज़रूरी है।