विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Box Office: ईद के दिन भी नहीं चमक पाई ट्यूबलाइट, कलेक्शन और गिर गए

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Tue, 27 Jun 2017 02:54 PM (IST)

दरअसल ट्यूबलाइट को मिले मिश्रित रिव्यूज़ से ही ये बात साफ़ हो गई थी कि इस ट्यूबलाइट में वो चमक नहीं है जो आमतौर पर सलमान खान की फिल्मों में होती है और ख़ासकर तब जब वो ईद के मौके पर आती हैं।

Box Office: ईद के दिन भी नहीं चमक पाई ट्यूबलाइट, कलेक्शन और गिर गए
Box Office: ईद के दिन भी नहीं चमक पाई ट्यूबलाइट, कलेक्शन और गिर गए

 मुंबई। सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट की घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सुस्त रफ़्तार जारी है। उम्मीद की जा रही थी कि फिल्म ईद के दिन अच्छा बिज़नेस कर लेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ और सोमवार को कलेक्शन और गिर गए।

भारत- चीन युद्ध की पृष्ठभूमि में दो भाइयों की इमोशनल कहानी पर बनी फिल्म ट्यूबलाइट को ईद के दिन यानि सोमवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस से सिर्फ 19 करोड़ 9 लाख रूपये का कलेक्शन मिला है। ये कमाई पिछले चार दिनों में हुई प्रतिदिन की कमाई से कम है। ट्रेड और सलमान के चाहने वालों को ये लगा कि हर बार की तरह सलमान इस बार भी कुछ कमाल दिखाएंगे लेकिन सारे अनुमान धरे के धरे रह गए। फिल्म ने एक भी दिन 30 करोड़ तो दूर 25 करोड़ के आंकड़े को भी पार नहीं किया है। बता दें कि सलमान की पिछले साल रिलीज़ हुई फिल्म सुल्तान ने ईद के दिन 37 करोड़ रूपये से ज़्यादा का कलेक्शन किया था।

कबीर खान निर्देशित इस फिल्म ने 21 करोड़ 15 लाख से ओपनिंग ली थी और अब फिल्म का नेट इंडिया कलेक्शन 83 करोड़ 86 लाख रूपये हो गया है। ओवरसीज़ में ट्यूबलाइट ने 3.10 मिलियन डॉलर का ग्रॉस कलेक्शन किया है जिस कारण अब फिल्म का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 110 करोड़ 11 लाख रूपये तक पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें:Box Office: ट्यूबलाइट की चमक थोड़ी चटख, अब ईदी मिले तो बात बने

दरअसल ट्यूबलाइट को मिले मिश्रित रिव्यूज़ से ही ये बात साफ़ हो गई थी कि इस ट्यूबलाइट में वो चमक नहीं है जो आमतौर पर सलमान खान की फिल्मों में होती है और ख़ासकर तब जब वो ईद के मौके पर आती हैं।