विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Box Office:बेलन वाली बहन जी ने दिखाया दम, तुम्हारी सुलु अब इतने करोड़

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Wed, 22 Nov 2017 11:56 AM (IST)

ज़रीन खान स्टारर अक्सर 2 का हाल बहुत ही बुरा है। एक करोड़ 44 लाख रूपये से ओपनिंग लेने वाली इस फिल्म ने पहले वीकेंड तक सिर्फ दो करोड़ 44 लाख रूपये ही जोड़े।

Box Office:बेलन वाली बहन जी ने दिखाया दम, तुम्हारी सुलु अब इतने करोड़
Box Office:बेलन वाली बहन जी ने दिखाया दम, तुम्हारी सुलु अब इतने करोड़

मुंबई। विद्या बालन स्टारर फिल्म तुम्हारी सुलु ने घरेलू बॉक्स ऑफ़िस अपनी रिलीज़ के पहले सोमवार को अच्छी कमाई करते हुए इस बात के संकेत दे दिए हैं कि लोगों को विद्या का अंदाज़ पसंद आ रहा है।

सुरेश त्रिवेणी के डायरेक्शन में बनी विद्या बालन की फिल्म तुम्हारी सुलु ने चौथे दिन एक करोड़ 84 लाख रूपये की कमाई की है। फिल्म का नेट इंडिया कलेक्शन अब 14 करोड़ 71 लाख रूपये हो गया है। फिल्म ने पहले दिन दो करोड़ 87 लाख रूपये की कमाई की थी यानि उसके आधार पर 50 प्रतिशत से भी कम गिरावट आई है, जो तुम्हारी सुलु के इस हफ़्ते के बिज़नेस के लिया अच्छा संकेत है। साथ ही ये भी पता चल रहा है कि अच्छी माउथ पब्लिसिटी का फिल्म को फ़ायदा हुआ है और फिल्म को हफ़्ते के सामान्य दिनों में बॉक्स ऑफ़िस पर होल्ड रखने की ताकत है। फिल्म को अगर एक सप्ताह में 20 करोड़ तक का कलेक्शन मिल सकता है। तुम्हारी सुलु ने अपने पहले वीकेंड में 12 करोड़ 87 लाख रूपये का कलेक्शन किया है। हालांकि विद्या बालन की पिछली कमी फिल्मों का बुरा हाल रहा था लेकिन बेगम जान और अब तुम्हारी सुलु से उनकी स्थिति बेहतर हो सकती है। तुम्हारी सुलु, एक मध्यमवर्गीय घरेलू कामकाजी महिला सुलोचना की कहानी है, जो एक रेडियो स्टेशन में आरे जे की नौकरी करती है और रात के शोज़ करती है। इस फिल्म में मानव कौल और नेहा धूपिया भी हैं।

यह भी पढ़ें:Box Office:विद्या बालन ने आख़िर बिजली गिरा ही दी, तुम्हारी सुलु को इतने करोड़

उधर , ज़रीन खान स्टारर अक्सर 2 का हाल बहुत ही बुरा है। एक करोड़ 44 लाख रूपये से ओपनिंग लेने वाली इस फिल्म ने पहले वीकेंड तक सिर्फ दो करोड़ 44 लाख रूपये ही जोड़े।