विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सुपरहिट हुई '2 स्टेट्स', कमाई 55 करोड़ के पार

By Edited By:
Updated: Thu, 24 Apr 2014 03:14 PM (IST)

आलिया भंट्ट और अर्जुन कपूर की फिल्म '2 स्टेट्स' 100 करोड़ की फैन क्लब में शामिल होने की राह पर निकल पड़ी है। फिल्म ने हफ्ते भर में 55.10 करोड़ से ज्यादा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। आलिया भंट्ट और अर्जुन कपूर की फिल्म '2 स्टेट्स' 100 करोड़ की फैन क्लब में शामिल होने की राह पर निकल पड़ी है। फिल्म ने हफ्ते भर में 55.10 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर डाली है। इसके साथ ही फिल्म साल 2014 की अब तक की पांच सबसे सफल फिल्मों की सूची में शामिल हो गई है। 2 स्टेट्स ने कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।

बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने हफ्ते भर में 55 करोड़ का बिजनेस कर डाला है। बुधवार को फिल्म ने 5 करोड़ की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म इस साल की पांच सफल फिल्मों में से चौथी फिल्म है। चेतन भगत के उपन्यास पर आधारित इस फिल्म ने हाल में रिलीज हुई फिल्म 'मैं तेरा हीरो' को भी पछाड़ दिया है। फिल्म की ओपनिंग जबरदस्त रही। फिल्म ने रिलीज के दिन ही 8 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी।

2014 की पांच सबसे सफल फिल्में

जय हो 111 करोड़

गुंडे 76 करोड़

क्वीन 61 करोड़

2 स्टेट्स 55 करोड़

मैं तेरा हीरो 47 करोड़

पढ़ें : ओपनिंग ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम

पढ़ें : तीन दिन में फिल्म की कमाई 38 करोड़