विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Box Office: पहले वीकेंड में तो रंगून से भी कम रही राब्ता की कमाई

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Mon, 12 Jun 2017 05:02 PM (IST)

राब्ता के साथ ही रिलीज़ हुई राजकुमार राव और श्रुति हसन की फिल्म बहन होगी तेरी का भी पहले वीकेंड में हाल बुरा ही रहा। फिल्म ने तीन दोनों में डेढ़ करोड़ के आसपास का कलेक्शन किया है।

Box Office: पहले वीकेंड में तो रंगून से भी कम रही राब्ता की कमाई
Box Office: पहले वीकेंड में तो रंगून से भी कम रही राब्ता की कमाई

मुंबई। विशाल भारद्वाज की फिल्म रंगून तो आपको याद होगी। सैफ अली खान, कंगना रनौत और शाहिद कपूर जैसे बड़े नामों के बाद भी फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हुई। लेकिन ये जानकर आपको हैरानी होगी कि रंगून में पहले तीन दिन में जितनी कमाई की थी राब्ता का हाल उससे भी बुरा है।

पिछले शुक्रवार को रिलीज़ हुई दिनेश विजन निर्देशित सुशांत सिंह राजपूत और कृति सनोन की राब्ता ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले वीकेंड में 15 करोड़ 93 लाख रूपये का कलेक्शन किया है। फिल्म ने रिलीज़ के तीसरे दिन पांच करोड़ 21 लाख रूपये की कमाई की जो उसके दूसरे दिन के कलेक्शन से सिर्फ 10 लाख रूपये ज़्यादा है। ट्रेड सर्किल के मुताबिक राब्ता की वीकेंड कमाई इस साल आई अनुष्का शर्मा की फिल्लौरी और विद्युत जामवाल की कमांडो 2 से ही ज़्यादा रही है जबकि तीन दिनों में रंगून ने 18 करोड़ और नाम शबाना ने 1 8 करोड़ 76 लाख रूपये इकठ्ठा कर लिये थे।

यह भी पढ़ें:Box Office: दूसरे दिन कमाई से और कम हो गया सुशांत-कृति की फिल्म का राब्ता 

राब्ता के साथ ही रिलीज़ हुई राजकुमार राव और श्रुति हसन की फिल्म बहन होगी तेरी का भी पहले वीकेंड में हाल बुरा ही रहा। फिल्म ने तीन दोनों में डेढ़ करोड़ के आसपास का कलेक्शन किया है।