विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जन्मदिन पर आराध्या बनी परी, सितारों के बच्चों ने दी बधाई

By Edited By:
Published: Mon, 18 Nov 2013 01:57 PM (IST)Updated: Tue, 19 Nov 2013 01:51 PM (IST)

स्टार सेलिब्रिटिज के बच्चे हैं तो इनका बर्थडे भी स्टार्स की तरह ही सेलिब्रेट होगा। बच्चन परिवार की सबसे छोटी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई (असिरा तरन्नुम)। स्टार सेलिब्रिटिज के बच्चे हैं तो इनका बर्थडे भी स्टार्स की तरह ही सेलिब्रेट होगा। बच्चन परिवार की सबसे छोटी परी आराध्या दो साल की हो गई है और परियों की तरह ही उसका जन्मदिन भी मनाया गया। आराध्या को परी और 'प्रतीक्षा' को परियों के सुंदर किले जैसा सजाया गया। आराध्या को जन्मदिन की बधाई देने के लिए रितिक रोशन, काजोल-अजय देवगन और शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा के बच्चे आए हुए थे।

पढ़ें : नटखट आराध्या ने जब अपनी तोतली जुबान पर पूछा दादू का हाल

सूत्रों ने बताया कि ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने कुछ करीबी लोगों के साथ ही आराध्या का जन्मदिन मनाया। बताया जाता है कि थीम के मुताबिक ही पूरे घर को गुलाबी, पीले और हरे रंग के गुब्बारे और लाइट से सजाया गया। दूर से घर दिखने में परियों के किसी किले से कम नहीं लग रहा था। केक भी उसी आकार में लाया गया। आराध्या के कपड़े भी गुलाबी परी जैसे लग रहे थे। तैयारियों की पूरी जिम्मेदारी ऐश्वर्या ने अपने हाथों में ली थी। बर्थडे पर आराध्या के नन्हे दोस्त भी शामिल हुए। बच्चों की उम्र को देखते हुए उन्हें रिटर्न गिफ्ट भी दिए गए।

गौरतलब है कि बिग बी के जन्मदिन पर आराध्या ने दादू के लिए गाना भी गाया था। (मिड डे)

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।