विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

10 फरवरी को एक दूजे के हो जाएंगे रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा!

By Edited By:
Updated: Wed, 01 Jan 2014 03:14 PM (IST)

तमाम उतार चढ़ाव के बीच आखिरकार साल के अंत में बॉलीवुड को एक बड़ी खबर मिल ही गई है। जी हां रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा की शादी तो पहले ही फिक्स हो गई थ ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। तमाम उतार चढ़ाव के बीच आखिरकार साल के अंत में बॉलीवुड को एक बड़ी खबर मिल ही गई है। जी हां रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा की शादी तो पहले ही फिक्स हो गई थी, सिर्फ डेट तय होनी बाकी थी। अब ये काम भी पूरा हो गया है। सूत्रों ने बताया कि उनकी शादी की डेट तय हो गई है। 10 फरवरी को जोधपुर में दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

पढ़ें : फरवरी में होगी रानी मुखर्जी-आदित्य चोपड़ा की शादी

हाल ही में नीता अंबानी के जन्मदिन पर पहुंची रानी मुखर्जी ने अपनी शादी के लिए उमेद भवन पैलेस बुक कर लिया है। हालांकि इतने दिनों तक रानी मीडिया से छिपते छिपते इस रिश्ते को आगे बढ़ाती आईं हैं, लेकिन आखिरकार लोगों को पता चल ही गया। फरवरी के पहले हफ्ते से ही शादी से जुड़ी रस्में शुरू हो जाएंगी।

गौरतलब है कि दोनों कई सालों से एक दूसरे के करीब हैं, लेकिन खुले आम अपने प्यार के इजहार से डरते आए हैं। दीवाली के बाद दोनों की सगाई की खबरों ने लोगों को चौंका दिया था। दोनों ने साथ में दीवाली भी मनाई थी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर