विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बंगाली कपल बने अमिताभ और जया, देखिए उनका नया लुक व अंदाज

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Fri, 15 Apr 2016 11:33 AM (IST)

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन ने हाल ही में एक एड शूट किया है, जिसमें उनके नए लुक व अंदाज को देखकर फैंस जरूर खुश हो जाएंगे। शूटिंग की तस्वीरें सामने आई हैं।

News Article Hero Image

मुंबई, मिड डे। सालों बाद अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की स्टार जोड़ी इन दिनों पर्दे पर देखने को मिली है। हाल ही में दोनों पति-पत्नी के किरदार में ही आर बाल्कि की फिल्म 'की एंड का' में दिखे थे और अब वो कल्याण ज्वैलर्स के एक एड में बेहद दिलचस्प लुक व अंदाज में दिखेंगे। दरअसल, अमिताभ-जया इसमें एक बंगाली कपल के रूप में नजर आएंगे। शूटिंग के दौरान की तस्वीरें सामने आई हैं।

हुमा कुरैशी ने कहा, मुझे कभी मिला ही नहीं 'अजहर' का ऑफर

इस एड में अमिताभ-जया बंगाली कपल के रूप में पारंपरिक खाने का लुत्फ उठाते और कल्याण ज्वैलर्स के बारे में बातें करते दिखेंगे। दोनों ने हाल ही में इस एड को शूट किया।

अंगूरी भाभी फंसीं बहुत बड़ी मुश्किल में, क्या अब कभी नहीं दिखेंगी टीवी पर?

जैसा कि आप देख रहे हैं जया बिल्कुल बंगाली स्टाइल में पीली साड़ी पहने नजर आ रही हैं, वहीं अमिताभ भी मैचिंग कलर में कुर्ता और पाजामा पहने दिख रहे हैं। दोनों को इस नए लुक व अंदाज में देखकर उनके फैंस जरूर खुश हो जाएंगे। वैसे अमिताभ-जया पहले भी कल्याण ज्वैलर्स के एड में नजर आ चुके हैं।