विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तस्‍वीरें: करिश्‍मा से ब्रेकअप के बाद इस एक्‍ट्रेस के साथ 'डेट' पर दिखे उपेेन पटेल

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Fri, 09 Sep 2016 05:17 PM (IST)

'बिग बॉस' के घर से बाहर निकलने के बाद भी उपेन पटेल और करिश्‍मा तन्‍ना अपने रिलेशनशिप को लेकर कमिटेड दिखे, मगर हाल में ब्रेकअप होने की चौंकाने वाली खबर सामने आ गई।

News Article Hero Image

मुंबई (जेएनएन)। अभिनेता उपेन पटेल को फिल्माें से उतनी मजबूत पहचान नहीं मिली, जितनी वो रियलिटी शो 'बिग बॉस' को लेकर चर्चा में आए। इस दौरान टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना के साथ उनका अफेयर चल गया और -'बिग बॉस' के घर से बाहर निकलने के बाद भी दोनों अपने रिलेशनशिप को लेकर कमिटेड दिखे। मगर हाल में दोनों के बीच ब्रेकअप होने की चौंकाने वाली खबर सामने आ गई।

ये है अक्षय कुमार की बर्थड प्लानिंग, परिवार से जुड़ा एक दिलचस्प इत्तेफाक भी जानें

खैर, लेटेस्ट खबर ये है कि उपेन बुधवार रात किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ डिनर डेट पर नजर आए और वो कोई और नहीं बल्कि 'सिंह इज ब्लिंग' की एमी जैक्सन हैं, जिनकी शुक्रवार को नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ 'फ्रीकी अली' भी रिलीज हो गई है। दोनों बांद्रा के एक रेस्टोरेंट के बाहर नजर आए और कैमरे में कैद हो गए। हालांकि जैसा कि आप इस तस्वीर में देख सकते हैं एमी कैमरे से चेहरा छिपाने की कोशिश करती भी दिखीं।

वैसे आपको बता दें कि उपेन और एमी एक दूसरे को सात सालों से जानते हैं, मगर काफी लंबे समय बाद वो मिले। दोनोें ही इंग्लैंड से हैं, इसलिए भी उनके बीच बॉन्डिंग है। पिछले साल दोनों साउथ की एक फिल्म में भी साथ काम करते दिखे थे। उपेन और एमी रेस्टोरेंट पहुंचे और वहां से एक ही कार में साथ निकले भी। अब ऐसी चर्चाएं हैं कि कहीं उपेन और एमी के बीच दोस्ती से बढ़कर कुछ खिचड़ी तो नहीं पकने लगी है।

दीपिका ने विन डीजल को सिखाया हिंदी में 'आई लव यू' बोलना, देखें वीडियो