विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अरबाज से अलग हो चुकीं मलाइका के घर रात भर रहे अर्जुन कपूर!

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Sun, 24 Apr 2016 04:34 PM (IST)

हाल ही में मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के बीच अलगाव का एक कारण अर्जुन कपूर को बताया जा रहा था।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। इस साल अब तक कई बॉलीवुड जोड़ों के दिल टूट चुके हैं। इनमें मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान भी शामिल हैं। काफी समय तक चले तलाक की अटकलों के बाद आखिरकार दोनों को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार करना ही पड़ा कि वो एक दूसरे से अलग हो रहे हैं। हालांकि इस बीच, दोनों के अलगाव के कई कारण सामने आए और इनमें एक कारण अर्जुन कपूर से भी जुड़ा था।

बाथ टब में सीरियस मूड में दिखें टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर!

मीडिया रिपोर्टों में मलाइका-अर्जुन के अफेयर के खूब चर्चे हुए। यकीन करना थोड़ा मुश्किल था, मगर अब जो ताजा रिपोर्ट सामने आई है उससे यकीन करना आसान हो जाएगा। 'SpotboyE' की रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में अर्जुन को आधी रात को मलाइका के नए घर पर देखा गया।

आपको बता दें कि अरबाज से अलग होने के बाद मलाइका अपने बेटे अरहान के साथ मुंबई में खार जिमखाना के नजदीक 'टस्कनी' बिल्डिंग में रह रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, आधी रात पहुंचे अर्जुन अगली सुबह वहां से निकले। हालांकि कहा जा रहा है कि सोफी चौधरी समेत कुछ और सेलेब्स भी वहां थे, मगर किसी को देखा नहीं गया।

ऐश्वर्या को गले लगाते अभिषेक की यह तस्वीर है बहुत ही खूबसूरत

वैसे सूत्रों के मुताबिक, अरबाज अभी एक बार फिर मलाइका के इस नए घर पर नहीं आए हैं। हां, मलाइका की बहन अमृता जरूर यहां अक्सर दिखती रहती हैं और अब अर्जुन के नजर आने से एक बार फिर दोनों के अफेयर को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म होना लाजिमी है। गौरतलब है कि अर्जुन का अरबाज की बहन अर्पिता से भी अफेयर रहा है, जिनकी आयुष शर्मा से शादी हो चुकी हैं और हाल ही में उन्होंने एक बेटे को भी जन्म दिया है।