यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
VIDEO : बिपाशा ने बॉयफ्रेंड संग मनाई दिवाली, झूमती भी आईं नजर
भले ही बिपाशा बसु स्वीकार करें या ना करें, मगर हर मौके पर करण सिंह ग्रोवर के साथ उनकी नजदीकियां झलक ही जाती हैं। दिवाली पर भी दोनों एक साथ जश्न मनाते नजर आए और उनकी साथ वाली ये तस्वीर देखकर आप भी इस बात से जरूर सहमत हो जाएंगे।

नई दिल्ली। भले ही बिपाशा बसु स्वीकार करें या ना करें, मगर हर मौके पर करण सिंह ग्रोवर के साथ उनकी नजदीकियां झलक ही जाती हैं। दिवाली पर भी दोनों एक साथ जश्न मनाते नजर आए और उनकी साथ वाली ये तस्वीर देखकर आप भी इस बात से जरूर सहमत हो जाएंगे। खुद बिपाशा ने इंस्टाग्राम पर ये तस्वीर शेयर की है।

वैसे हाल ही में बिपाशा ने करण के साथ अफेयर्स की खबरों पर स्प्ष्ट कहा था कि इस तरह की अफवाहों से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है और इसकी वजह से वो करण के साथ अपने संबंध पर कोई अांच नहीं आने देंगी। खैर, दिवाली पर बिपाशा ने पूरे परिवार और दोस्तों के साथ भी खूब मस्ती की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर कई और तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिनमें से कुछ आपके लिए यहां पेश है।
.jpg)
.jpg)

.jpg)
बिपाशा ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वो स्लो मोशन में खुशी से झूमती नजर आ रही हैं। आप इसे भी देख सकते हैं।

