Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सनी लियोन को पाने के लिए पति को बेलने पड़े थे इतने पापड़!

    By Pratibha Kumari Edited By:
    Updated: Fri, 13 May 2016 05:56 PM (IST)

    सनी लियोन भले ही बड़े पर्दे पर बेहद बोल्‍ड दिखती हैं, मगर असल जिंदगी में वे बहुत ही शर्मीली हैं और इसीलिए उनकी रियल लव स्‍टोरी के बारे में भी बहुत कम ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली (जेएनएन)। सनी लियोन...जो दुनियाभर में मशहूर हो चुकी हैं, मगर उनके गुजरे अतीत के कारण लोग अब भी उनका नाम लेने से झिझकते हैं, उन्हें नीची निगाहों से देखते हैं। हालांकि एक बात जरूर माननी पड़ेगी कि सनी लियोन बनना हर किसी के वश की बात नहीं, जिसने हर काम को अपने पेशे की तरह अपनाया और उन्हें शिद्दत से अपनाने वाले निकले डेनियल वेबर।

    पति भी थे पॉर्न स्टार

    सनी और डेनियल पिछले पांच साल से शादीशुदा जिंदगी जी रहे हैं, मगर दोनों का साथ और भी पुराना है। तो चलिए सनी लियोन के बर्थडे पर उनकी रियल लव स्टोरी से आपको रूबरू कराते हैं। सबसे पहले तो बहुत से लोगों यही नहीं पता होगा कि सनी के पति डेनियल भी एक पॉर्न स्टार थे, जो अब उनका हर काम संभालते हैं।

    पति से पहले इनसे रहा अफेयर

    जब एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री में सनी ने कदम रखा था, तब उन्होंने सिर्फ लड़कियों के साथ काम करने का फैसला किया था। मगर बाद में उन्होंने अपना इरादा बदल दिया और पुरुषों के साथ भी काम करना शुरू कर दिया। हालांकि इसके लिए उन्होंने सिर्फ एक शख्स को चुना और वो थे मैट एरिस्कन जो प्लेब्वॉय एंटरप्राइजेज में मार्केटिंग के वाइस-प्रेसिडेंट थे। दोनों की सगाई भी हुई, मगर बाद में सनी दूसरे पुरुषों के साथ भी एडल्ट फिल्में करने लगीं और इस वजह से दोनों का रिश्ता भी टूट गया। यह 2008 की बात है और इसके बाद सनी का नाम स्टैंड-अप कॉमेडियन रसेल पीटर्स के साथ भी जुड़ा।

    18 की उम्र में ही खो दी थी वर्जिनिटी

    हालांकि सनी ने 16 साल की उम्र में ही अपनी वर्जिनिटी खो दी थी। उन्होंने पहली बार एक बॉस्केटबॉल खिलाड़ी के साथ शारीरिक संबंध स्थापित किया था। जबकि 18 साल की उम्र में उन्हें पता चला कि वो बायसेक्सुअल हैं। वहीं सनी ने 11 साल की उम्र में पहला किस किया था।

    खबरें और भी

    कैसे हुआ डेनियल से मुलाकात व प्यार

    एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री में दूसरे पुरुषों के साथ काम करने के दौरान ही सनी व डेनियल को कई प्रोजेक्ट में साथ काम करने का मौका मिला और तभी डेनियल का दिल सनी पर आ गया। मगर सनी का प्यार पाना डेनियल के लिए आसान नहीं रहा। उन्हें डेट पर ले जाने के लिए डेनियल को बहुत पापड़ बेलने पड़े और सनी को मनाने में उन्हें छह हफ्ते लग गए। वैसे एक इंटरव्यू में सनी ने स्वीकार किया था कि वो डेनियल के साथ डेट पर जाने से इसलिए बच रही थीं, क्योंकि उन्हें डर लग रहा था कि डेनियल कहीं रिजेक्ट ना कर दें। हालांकि जब डेनियल ने मनाने के लिए उनके होटल में 24 गुलाब भेजें तो वो उनसे काफी इंप्रेस हो गईं और डेट पर जाने के लिए मान गईं और इसके बाद दोनों के प्यार का जो सिलसिला शुरू हुआ, वो 20 जनवरी 2011 को शादी के मंजिल तक पहुंच गया।

    हर कदम पर पति का मिल रहा साथ

    शादी के बाद सनी के पति डेनियल उनकी ताकत बनकर हर कदम पर उनका साथ दे रहे हैं। दोनों लाइफ पार्टनर भी हैं और बिजनेस पार्टनर भी। सनी का सारा काम डेनियल संभालते हैं। हर लड़की ऐसा ही पति चाहती है, जो हर वक्त उसके सपोर्ट में खड़ा हो और डेनियल ऐसे ही पति हैं। डेनियल को खाना बनाना भी बहुत पसंद है और वो सनी को बहुत चाव से नए-नए डिश बनाकर खिलाते रहते हैं। वैसे तो सनी बड़े पर्दे पर जितनी बोल्ड दिखती हैं, उतनी ही असल जिंदगी में हैं नहीं। वो बहुत ही प्राइवेट लाइफ जीना पसंद करती हैं और पार्टियों में जानेे से भी कतराती हैं। मगर कई इंटरव्यू में उन्होंने अपने पति की खुलकर तारीफ की है और बताया है कि डेनियल उनसे कितना प्यार करते हैं। डेनियल बहुत अच्छे से यह भी जानते हैं कि पत्नी को कैसे खुश रखा जाता है। इसलिए वो समय-समय पर सनी को गिफ्ट देते रहते हैं, जिसे पाकर वो काफी खुश हो जाती हैं।